Bihar

पथराव, फायरिंग, थाना पर हंगामा; बिहार के जमुई में 9वीं की छात्रा की मौत पर महाभारत

बिहार के जमुई जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में हाइवा से कुचलकर एक छात्रा की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और हाइवा में जमकर तोड़फोड़ और सड़क जाम कर दिया. वहीं सड़क जाम हटाने गई पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव कर दिया, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की.

सड़क हादसे में छात्रा की मौत:

स्थानीय पुलिस ने बताया कि, जमुई जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह पत्थर से लदा बेकाबू हाइवा ने स्कूल जा रही नौंवी कक्षा की एक छात्रा मुस्कान कुमारी को कुचल दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

क्या कहती है छात्रा की मां?:

छात्रा की मां संजू देवी ने बताया कि, रोज की तरह पास में 9वीं की छात्रा मुस्कान कुमारी (13 वर्ष) स्कूल जा रही थी. तभी वहां से गुजर रहे पत्थर से लदे ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदार एकत्रित हो गए और हंगामे करने लगे. इस बीच भीड़ जमा होते देख हाइवा चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय दुकानदारों ने हाइवा में तोड़फोड़ की और सड़क पर हंगामा करने लगे.

थाने पर प्रदर्शन और पथराव:

इस बीच घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की. लेकिन लोगों का विरोध प्रदर्शन नहीं थमा. स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए.

छात्रा की मौत से इलाके में तनाव:

देखते ही देखते छात्रा की मौत के बाद हंगामा कर रहे लोग पास के खैरा थाना पहुंच गए और थाना के बाहर विरोध प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान लोगों ने थाना पर पथराव भी किया. पत्थरबाजी के पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग और भीड़ को नियंत्रित किया.

प्रशासन ने की शांति की अपील:

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव है और मौके पर कई थानों को बुलाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

44 मिनट ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

50 मिनट ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

3 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

9 घंटे ago