Bihar

बीजेपी विधायक के नाम से कौन फैला रहा भ्रामक बयान? सोशल मीडिया पर दी चेतावनी

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के बीच बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा है कि उनके नाम से सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर झूठे, मनगढ़ंत और भ्रामक बयान फैलाकर उन्हें बदनाम करने की लगातार साजिश रची जा रही है.

विधायक ने महागठबंधन और राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग फर्जी पोस्टर और गलत बयानबाजी के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील की है कि जब तक उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें खुद बोलते हुए न देखा या सुना जाए, तब तक किसी भी बात पर भरोसा न करें. सिर्फ फोटो के साथ लिखी गई किसी भी बात को उनका बयान न माना जाए.

‘सरेंडर के बाद कानून के तहत हो कार्रवाई, कानून हाथ में लेना मंजूर नहीं’

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर भी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपना रुख पूरी तरह साफ किया. उन्होंने कहा कि भारत में कानून ही सबसे ऊपर है और किसी को भी कानून से ऊपर जाकर काम करने का कोई हक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई व्यक्ति सरेंडर कर चुका है, तो उसके साथ सिर्फ और सिर्फ कानून के मुताबिक ही व्यवहार होना चाहिए. किसी भी हाल में कानून को हाथ में लेने की आदत को स्वीकार नहीं किया जा सकता. जो भी पुलिस अधिकारी या व्यक्ति अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करके कानून तोड़ता है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

भ्रम फैलाना विरोधियों की राजनीति

विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि समाज में झूठ फैलाना और लोगों के बीच भ्रम पैदा करना कुछ लोगों की गंदी राजनीति का हिस्सा हो सकता है, लेकिन उनकी अपनी राजनीति पूरी तरह से सत्य, न्याय और कानून के शासन पर टिकी है. वह केवल सच का साथ देती हैं. इस बयान के बाद भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार की राजनीति और गरमाने के आसार हैं, क्योंकि सत्ता पक्ष की विधायक ने खुद सरेंडर के बाद कानून के पालन की बात मजबूती से उठाई है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

13 घंटे ago