Bihar

सोना, सरकारी नौकरी, 2500 रुपये महीना: थलापति विजय के इन वादों ने तमिलनाडु में पलट दी पूरी बाजी

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में एक नया इतिहास रच दिया है। अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ. विजय ने तमिल राज्य में DMK-AIDMK के दशकों लंबे वर्चस्व को खत्म कर दिया। सत्तारूढ़ डीएमके तीसरे नंबर पर खिसक गई है। तमिलनाडु में सोमवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी रहने के बीच अभिनेता-नेता विजय की पार्टी 107 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे चल रही है। वहीं 55 सीटों पर यह दूसरे पायदान पर हैं।

तमिलनाडु चुनाव में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाने और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के बाद विजय के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मतगणना के बीच टीवीके के प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड ने भरोसा जताया कि तमिलनाडु में पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की जनता ने टीवीके को इसलिए चुना है क्योंकि वे मौजूदा राजनीतिक दलों से तंग आ चुके हैं।

उन्होंने कहा, ”बेशक उनके (मौजूदा दल) पास 50 या 75 साल का अनुभव है लेकिन इस अनुभव से उन्होंने सिर्फ राज्य को लूटने का काम किया।” उन्होंने कहा कि मतदाता टीवीके पर भरोसा करते हैं और उसे एक विकल्प के रूप में देखते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी नेता विजय की सीमित मीडिया उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर गेराल्ड ने कहा कि नेता मीडिया के जरिए बात करने के बजाय ‘सीधे जनता से बात करना’ पसंद करते हैं। तमिलनाडु में टीवीके की इस ऐतिहासिक जीत के पांच सबसे बड़े कारण कौन से रहे? आइये समझते हैं कि आखिर वो कौन सी वजह हैं जिनके चलते टीवीके तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है…

इसके अलावा, टीवीके ने 60 वर्ष से कम आयु की महिलाओं के लिए समान योजनाओं के लाभार्थियों को छोड़कर हर महीने 2,500 रुपये की सहायता देने का वादा किया है। इसके साथ ही कम आय वाले परिवारों की दुल्हनों को आठ ग्राम सोना और रेशमी साड़ी देने का भी आश्वासन दिया गया है। पार्टी के आश्वासनों में पांच लाख नई सरकारी नौकरियां पैदा करना, विद्यार्थियों के लिए पांच लाख वेतनयुक्त प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराना, बेरोजगार स्नातकों को प्रतिमाह 4,000 रुपये का भत्ता देना और उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन ऑफर करना शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago