Samastipur

समस्तीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की पुनः जांच अभियान शुरू, 102 केंद्रों का औचक निरीक्षण

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के विशेष निर्देश पर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से व्यापक ‘पुनः जांच’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के कुल 102 स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी/एपीएचसी) का औचक निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परियोजना पदाधिकारी-सह-निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन) आशुतोष आनन्द को स्वास्थ्य उपकेंद्र भागिरथपुर एवं परतापुर की जांच का दायित्व दिया गया है। वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी सरायरंजन एवं उजियारपुर के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

वरीय उप समाहर्ता पुष्पिता झा एवं संदीप झा क्रमशः बासुदेवपुर, भागिरथपुर तथा आयुर्वेदिक औषधालय, समस्तीपुर की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) भी अपने-अपने क्षेत्रों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की गहन जांच कर रहे हैं। इनमें कल्याणपुर के सुप्रभात कुमार, वारिसनगर के अजमल प्रवेज तथा खानपुर के विजय कुमार चन्द्रा शामिल हैं।

अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूसा की पल्लवी, ताजपुर की आरती कुमारी तथा दलसिंहसराय की प्रीति कुमारी मिश्रा को आवंटित केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता और कर्मियों की उपस्थिति की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

जिलाधिकारी ने सभी जांच अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आज अपराह्न 2 बजे तक अपनी रिपोर्ट समर्पित करें। जांच के मुख्य बिंदुओं में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, आवश्यक एवं जीवन रक्षक दवाओं का भंडार, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, मरीजों के बैठने की व्यवस्था तथा चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जांच विभागीय निर्देशों के तहत दूसरी बार (फॉलो-अप निरीक्षण) की जा रही है। इसका उद्देश्य 23 अप्रैल को हुई जांच के बाद कमियों में हुए सुधार का आकलन करना है। उन्होंने चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

9 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago