तस्वीर : सांकेतिक
समस्तीपुर/ उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में एक घर से पुलिस ने पिस्तौल बरामद किया है। मामले में घर की एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान गांव के ओमप्रकाश साह की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गयी है। इस बीच एक दूसरे गांव से पुलिस ने एक मारपीट मामले के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रेम ब्रहंडा निवासी रामदेव महतो के पुत्र दोरिक महतो के रूप में की गयी है। जानकारी देते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उपरोक्त महिला सुनीता देवी के घर में छापेमारी कर घर से पिस्टल बरामद किया गया है। इस संबंध में उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…