Bihar

बिहार: पूर्व सांसद रंजीत सिंह के घर पर ड्रग विभाग की छापामारी, भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद

बिहार के गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित न्यू एरिया पिपरपांती मोहल्ले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्रग विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक घर में बड़ी छापेमारी शुरू की. बताया जा रहा है कि यह मकान पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह का है, जहां किराए पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का कार्यालय भी है.

नशीली दवाइयों की आशंका 

सूचना के अनुसार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध ड्रग और नशीली दवाइयां मिलने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, कार्रवाई अभी जारी है, और अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच और छानबीन पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा.

भारी पुलिस बल तैनात 

छापेमारी के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. अचानक हुई इस कार्रवाई से पिपरपांती मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल है, और लोग पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ड्रग विभाग को लंबे समय से यहां अवैध दवा कारोबार की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई.

इस संबंध में सहायक औषधि नियंत्रक विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शहर के पीपर पाती मोहल्ले में छापेमारी की गई है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि छापेमारी पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

14 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

15 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago