समस्तीपुर : शहर में यातायात व्यवस्था को संभालने में नगर पुलिस की सहायता करने के मकसद से ट्रैफिक वाॅलेंटियर्स के चयन का काम अब तक अटका हुआ है। शहर के अंदर कुल 18 ट्रैफिक वाॅलेटियर्स का चयन किया जाना है। चयन कर उन्हें चयन पत्र देना है ताकि वे अपना काम जल्द शुरू करें। पर, यह काम अब तक पूरा नहीं किया गया है। अब तक संबंधित उम्मीदवारों को चयन पत्र नहीं मिलने से उनके बीच बेचैनी देखी जा रही है। इन 18 उम्मीदवारों में 4 महिला हैं, बाकी पुरुष हैं। ये विभिन्न जिलों जैसे- समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी आदि जिले से हैं।
नगर निगम प्रशासन ने 18 ट्रैफिक बॉलिटियर्स अभ्यर्थियों की लिस्ट तैयार कर ट्रेफिक डीएसपी को भेजा था। पिछ्ले 24 अप्रैल की तिथि में यह प्रस्ताव नगर निगम आयुक्त ने भेजा था। इस प्रस्ताव का परीक्षण कर ट्रेफिक डीएसपी को अपनी अनुशंसा नगर निगम को भेजनी थी। इओआई के आधार पर ट्रैफिक वालिंटियर्स के रूप में प्राप्त प्रस्ताव की स्क्रूटनी के लिए लिस्ट भेजी गई थी। अब तक, इस प्रस्ताव पर क्या हुआ, नगर निगम स्पष्ट रूप से नहीं बता रहा है।
बता दें कि नगर निगम ने एक विज्ञापन निकाला था, जिसके जरिए ट्रैफिक वोलियंटर्स के चयन के लिए आवेदन मांगा था। इस विज्ञापन पर संबंधित उम्मीदवारों ने अपना आवेदन नगर निगम कार्यालय के सामान्य सेल में जमा किया था। 21 फरवरी, 2026 को नगर निगम ने विज्ञापन निकाला था, जिसके जरिए आवेदक मांगा गया था। 23 फरवरी से आवेदन आना शुरू हो गया था। कुल 18 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन सामान्य प्रशाखा में जमा किया था। जिन उम्मीदवारों का नाम भेजा गया था, उनमें रविश कुमार, मंजू कुमारी, सूरज कुमार, अंकित कुमार, मनीष कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजू देवी, अजय कुमार, दीपक कुमार, अंजू देवी, भानु प्रताप, सन्नी कुमार, राजन कुमार, रंजन कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, राहुल कुमार, ममता देवी व अर्जुन कुमार हैं।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…