कटिहार में कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा नदी पार गोबराई दियारा के घाट टोला में दो नाबालिग लड़का-लड़की की जबरन शादी करा दी गई. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि नाबालिग लड़के का आधा सिर मुंडवाकर लड़की की मांग में सिंदूर भरवाकर शादी कराई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ा
ग्रामीणों ने दोनों नाबालिगों को मक्के के खेत में पकड़ा. सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई. दोनों को गांव लाकर ग्रामीणों ने मारपीट की, और नाबालिग लड़के का आधा सिर भी मुंडवा दिया गया. इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई. इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पुलिस ने दोनों नाबालिगों से पूछताछ की
घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. गांव के मुखिया और कई लोगों ने नाबालिग विवाह को सामाजिक और कानूनी रूप से गलत बताते हुए इस पर आपत्ति जताई है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है, और बाल विवाह कानून का उल्लंघन होता है. मामले की जानकारी मिलते ही कुरसेला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. दोनों नाबालिगों के परिजनों से पूछताछ के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा
SDPO-2 रंजन सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़का-लड़की को जबरन शादी कराने और लड़के का बाल मुंडवाकर घुमाए जाने की जानकारी मिली है. इस संबंध में पुलिस के जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अन्य लोगों ने मिलकर शादी करवाई है. मामला दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और अन्य लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…