बिहार में वैशाली जिला के चेहरा काला के कटहरा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह अचानक मातम में बदल गया। जयमाला से ठीक पहले दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर जहर की गोलियां खा ली थीं। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और बारातियों में भी हड़कंप मच गया।
शादी से पहले स्टेज पर गिर पड़ी दुल्हन
बताया गया कि वैशाली के पड़ोसी जिला मुजफ्फरपुर से बारात गांव पहुंची थी और जयमाला की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दुल्हन स्टेज पर अचानक गिर पड़ी। शुरुआत में वधू पक्ष के लोगों ने मामला संभालने की कोशिश की और कहा कि दुल्हन का बीपी लो हो गया है।
देर रात मौत की खबर से मचा कोहराम
रात बढ़ने के साथ मामला गंभीर होता चला गया और पूरे गांव में चर्चा तेज हो गई। दूल्हा पूरी रात दुल्हन के ठीक होने का इंतजार करता रहा, लेकिन देर रात दुल्हन की मौत की खबर सामने आई। इसके बाद बाराती वापस लौट गए और दूल्हा बिना दुल्हन के ही अपने घर लौट गया।
प्रेमी की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
बताया जा रहा है कि दुल्हन का प्रेमी भी उसी गांव का है और उसने भी जहर खाया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और निजी अस्पताल में परिजनों द्वारा इलाज कराया जा रहा है।
पंचायत और विवाद की भी चर्चा
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। चर्चा है कि वधू पक्ष और वर पक्ष के बीच विवाद हुआ और मारपीट की घटना भी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार मामले को लेकर पंचायत भी बैठी थी, जिसमें प्रेमी पक्ष पर आर्थिक दंड लगाने का फैसला किया गया है।
वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि घटना से जुड़ी कोई लिखित शिकायत अब तक नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…