Bihar

CSK-MI की तरह बिहार की भी हो IPL टीम; वेदांता चेयरमैन की बड़ी मांग, CM सम्राट चौधरी का आया रिएक्‍शन

क्या आने वाले वर्षों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बिहार की भी अपनी टीम नजर आएगी? यह सवाल अब सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों की चर्चा तक सीमित नहीं रह गया है। यह सोशल मीडिया पर भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह बने हैं वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, जिन्होंने बिहार के लिए एक आईपीएल टीम बनाने की खुलकर वकालत की है।

मुख्‍यमंत्री ने जताई सहमति‍

उनके इस पोस्‍ट का मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने संज्ञान लिया है। अपने एक्‍स पर उन्‍होंने लिखा, आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूं।बिहार के क्रिकेट इमोशन के लिए सरकार स्पष्ट विजन के साथ मिशन मोड में कार्यरत है। आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह CSK, MI और KKR जैसी टीमें अपने-अपने राज्यों और शहरों का प्रतिनिधित्व करती हैं! उसी तरह बेम‍िसाल बिहार को भी IPL में अपनी पहचान मिलनी चाहिए। इसकी अपनी एक टीम होनी चाहिए। वे इसके लिए मजबूती से खड़े हैं।

बिहार से जुड़ाव, इसलिए उठाई आवाज

मूल रूप से बिहार से संबंध रखने वाले अनिल अग्रवाल भले ही अब ब्रिटेन में रहते हों, लेकिन अपने गृह राज्य से उनका भावनात्मक जुड़ाव हमेशा बना रहा है। वह अक्सर अपने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में बिहार की प्रतिभा, मेहनत और युवाओं की क्षमता की चर्चा करते रहे हैं।

अपने ताजा पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य को क्रिकेट की दुनिया में वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह असली हकदार है।

बिहार के तीन खिलाड़ियों का खास जिक्र

अनिल अग्रवाल ने बिहार के उभरते क्रिकेट सितारों का उदाहरण देते हुए कहा कि पटना में जन्मे ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया।

वहीं समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी Vaibhav Suryavanshi बेहद कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा गोपालगंज के तेज गेंदबाज Saqib Hussain ने अपनी प्रतिभा से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है।

उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी इस बात का प्रमाण हैं कि बिहार में क्रिकेट प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ बेहतर मंच, आधुनिक सुविधाओं और पेशेवर ट्रेनिंग की है।

‘विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलें तो बदल सकती है तस्वीर’
अनिल अग्रवाल ने कहा कि यदि बिहार के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कोचिंग और अवसर मिलें तो यहां की टीम भविष्य में देश की सबसे मजबूत क्रिकेट टीमों में शामिल हो सकती है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बिहार के युवाओं और क्रिकेट प्रतिभाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं और राज्य में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करेंगे।

अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने भावुक संदेश लिखते हुए कहा, “मेरे लिए बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक भावना है। अब समय आ गया है कि बिहार की प्रतिभा मैदान पर चमके।”

अनिल अग्रवाल की इस मांग के बाद बिहार में क्रिकेट को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि अगर राज्य में बेहतर स्टेडियम, मजबूत क्रिकेट ढांचा और कॉरपोरेट निवेश बढ़े तो भविष्य में बिहार की अपनी IPL टीम का सपना भी साकार हो सकता है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago