Bihar

तरबूज के अंदर भरकर लाई जा रही थी शराब, बिहार में तस्करी के नित नये प्रयोग

बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. ताजा मामला सारण जिले के एक्मा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शराब माफियाओं ने गर्मी के फल ‘तरबूज’ को ही तस्करी का जरिया बना लिया. बताया जा रहा है कि शराब माफिया तरबूज के अंदर शराब छिपाकर सप्लाई कर रहे थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. लेकिन ऐन मौके पर पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

तरबूज के भीतर ‘नशा’ और नमक का पहरा

जानकारी के अनुसार, शराब तस्करों ने तरबूज के अंदर फ्रूट जूस के टेट्रा पैक में बंद कर शराब की बोतलें छिपा रखी थीं. साथ ही तेजी गर्मी में महके नही और पुलिस की नजर से बचने के लिए इस खेप को तस्करों ने नमक की बोरियों के बीच दबाकर कर रखा हुआ था जिससे गंध और चेकिंग से बचा जा सके.

एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के महुआ का रहने वाला है. उसने बताया कि माफियाओं को उम्मीद थी कि तरबूज और नमक के लोडेड वाहन पर किसी को शक नहीं होगा, लेकिन गुप्त सूचना ने पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आगे की जानकारी देने हुए थाना पुलिस ने बताया कि सचिन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. साथ ही इस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में 56 लीटर विदेशी शराब बरामद, वहीं समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति नशे की हालत में गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेल पुलिस और आरपीएफ ने सोमवार को अलग-अलग कार्रवाई में विदेशी शराब बरामद…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में एक साथ बुझ गए तीन चिराग, नदी में नहाने गए सगे भाइयों की डूबकर मौत

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र से एक बहुत ही दुखद खबर सामने…

1 घंटा ago

DBKN कॉलेज नरहन में BA सेमेस्टर-1 की छात्रा से छेड़खानी व मारपीट, पीड़ित छात्रा ने की शिकायत

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के डीबीकेएन कॉलेज नरहन की बीए सेमेस्टर-1…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : सब्जी मंडी से लौट रहा व्यक्ति गायब, परिजनों ने जतायी अपहरण की आशंका, सड़क किनारे गिरी मिली साईकिल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट श्मशान घाट के निकट से…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में 882 लीटर विदेशी शराब के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त, चालक और खलासी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…

11 घंटे ago