Bihar

बिहार की नई सरकार का शक्ति परीक्षण आज, विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे CM सम्राट चौधरी

राज्य के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को विधानसभा में अपनी सरकार के पक्ष में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे। 15 अप्रैल को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वे राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। विधानसभा की बैठक 11 बजे दिन में शुरू होगी।

सबसे पहले विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का संबोधन होगा। उसके तुरंत बाद सम्राट चौधरी एक पंक्ति का प्रस्ताव पेश करेंगे। यह सभा वर्तमान राज्य मंत्रिपरिषद में विश्वास व्यक्त करती है। प्रस्ताव पर सदन में विमर्श होगा।

सबसे पहले तेजस्वी यादव देंगे अपनी राय

सबसे पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव विश्वास मत के प्रस्ताव पर अपनी राय देंगे। फिर बारी-बारी से सभी दलों के नेता प्रस्ताव पर अपने दल का पक्ष रखेंगे। 243 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट रिक्त है। मत विभाजन 242 सदस्यों की संख्या के आधार पर होगा।

राजग के पांच घटक दलों के विधायकों की कुल संख्या 201 है। विपक्ष में केवल 41 सदस्य हैं। इसलिए मतदान की संभावना कम ही है। संभव है कि ध्वनि मत के आधार पर सरकार विश्वास मत हासिल कर ले। विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन होगा, जिसमें वे सरकार की अगली नीतियों का ब्योरा देंगे।

आम तौर पर सदन में मतदान के समय सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति के लिए दलों की ओर से व्हीप जारी किया जाता है। लेकिन, इस मतदान के लिए सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने भी व्हीप जारी नहीं किया है।

40 से अधिक भाजपा विधायक बंगाल चुनाव में व्यस्त

बिहार भाजपा के 40 से अधिक विधायक पश्चिम बंगाल के चुनाव में व्यस्त हैं। उन्हें फोन कर बुला लिया गया है। विश्वास मत हासिल करने के बाद एनडीए के विधायक विधानसभा परिसर में अतिरिक्त उत्साह का प्रदर्शन नहीं करेंगे। असल में भाजपा पूरे प्रकरण को उत्सवी रंग नहीं देना चाह रही है।

विधानसभा में दलगत स्थिति 

भाजपा 88, जदयू 85, लोजपा (रा)19, हम05, रालोमो04, कुल201

राजद 25, कांग्रेस 06, एआइएमआइएम 05, वामदल 03, आइपीपी 01, बसपा 01, कुल41

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

4 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

18 घंटे ago