बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया गया. इस पोस्टर में सम्राट चौधरी की तस्वीर के साथ लिखा था, ‘वाल्मीकि समाज संघ की यही पुकार बिहार में हो सम्राट की सरकार. भाजपा को हमने दिया है हर संभव साथ ठेकेदारी प्रथा आपकी सरकार में हो समाप्त.’ इस पोस्टर को भाजपा नेता राजेश कुमार की ओर से लगाया गया है.
BJP के मीडिया प्रभारी ने क्या कहा?
इस पोस्टर को बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाने के कुछ देर बाद ही फाड़ दिया गया. गौर करने वाली बात यह थी कि बीजेपी के ही कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यालय के कर्मचारी ने मिलकर पोस्टर को हटा दिया. इस पूरे मामले पर बिहार BJP के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा, किसने पोस्टर लगाया और किसने फाड़ा, इसके बारे में मुझे नहीं पता.इस पोस्टर को लगाने का उद्देश्य क्या था, इसकी भी जानकारी नहीं.
सम्राट चौधरी को सीएम बनाने की मांग पर क्या कहा?
दानिश इकबाल ने यह भी कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता ने यह पोस्टर नहीं लगाया. जिन लोगों ने भी पोस्टर लगाया है, उसका बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है. सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा, कौन-क्या मांग कर रहा है इससे फर्क नहीं पड़ता है. बीजेपी बड़ी पार्टी है. कोई भी निर्णय सामूहिक तौर पर लिया जाता है. इसमें किसी कार्यकर्ता का कोई विषय ही नहीं है.
पोस्टर फाड़ने की वजह पूछने पर क्या बताया?
पोस्टर फाड़ने की वजह दानिश इकबाल ने बताया कि, इतनी बड़ी लोगों की संख्या है. कौन पोस्टर लगा रहा या फाड़ रहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. आखिर में उन्होंने यह क्लियर कहा कि भाजपा की ओर से या फिर पार्टी के कोई भी कार्यकर्ता इसमें इंवॉल्व नहीं हैं. दूसरी तरफ पहले पोस्टर लगने और उसके बाद फाड़ दिए जाने पर सियासी पारा चढ़ गया है. आगे इस मामले में किस तरह के बयान आते हैं, यह देखने वाली बात होगी.
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…
समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…
समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…