Bihar

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को विभागीय कार्यवाही के आधार पर तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने गुरुवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। मुजफ्फरपुर से स्थानांतरित होने के बाद वह अभी वैशाली जिला पुलिस बल में पदस्थ थे। बर्खास्तगी का पत्र वैशाली एसपी को भेज दिया गया है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर में तैनाती के दौरान वह घूस लेते पकड़ा गया था।

निगरानी विभाग की विशेष टीम ने दारोगा सदरे आलम को 30 सितंबर 2021 को जीरोमाइल चौक के पास एक चाय दुकान पर सिपाहपुर की महिला तबस्सुम आरा से 11 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। तबस्सुम का पुत्र एक केस में फंसा था। महिला ने घूस मांगने की शिकायत निगरानी विभाग में की थी। सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने सदरे आलम को जीरोमाइल के पास से रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

वैशाली मैं तैनात था

घूसखोरी में पकड़े गए दारोगा सदरे आलम जमानत पर जेल से छूटने के बाद फिर मुजफ्फरपुर जिला बल ज्वाइन किया। उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित की गई। इस बीच, उसका स्थानांतरण वैशाली हो गया। विभागीय कार्यवाही में पांच साल की अवधि बीत गई। डीएसपी पूर्वी को उसके खिलाफ विभागीय जांच व कार्यवाही के लिए संचालन पदाधिकारी बनाया गया था।

डीआईजी चंदन कुशवाहा ने आदेश में लिखा है कि विभागीय कार्यवाही व संचालन पदाधिकारी के मंतव्य से सहमत होते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए एसआई सदरे आलम को दो अप्रैल 2026 की तिथि से सेवा से बर्खास्त किया जाता है।

डीआईजी ने की सख्त टिप्पणी

डीआईजी ने लिखा है कि सदरे आलम जैसे पुलिसकर्मी के विभाग में बने रहने से आमजन के साथ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी का विभाग में रहने का कोई औचित्य नहीं है।

सदरे आलम के खिलाफ की गई कार्रवाई बिहार पुलिस के अधिकारियों के लिए बड़ी सीख है। वर्दी पहनकर उसका अवैध तरीके से इस्तेमाल करना और लेन देन करने का नतीजा गलत ही होता है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर में दारोगा सदरे आलम का आतंक कायम था। आम जनों को थाने में हरकाना, केस में फंसाने की धमकी देना, अवैध उगाही के लिए डराना उसका शगल बन गया था। एक महिला से 11 हजार घूस लेते हुए वह निगरानी की टीम के द्वारा दबोच लिया गया। जेल से निकलने के बाद उसकी नौकरी बहाल हो गई पर बच नहीं पाई। दूसरों को परेशान करने वाला दारोगा खुद सड़क पर आ गया।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago