Bihar

बिहार: घूसखोर इंजीनियर को SVU ने दबोचा, 10 हजार लेते गिरफ्तार; 6 परसेंट कमीशन का खेल उजागर

बिहार में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक घूसखोर इंजीनियर को दबोच लिया। बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता भूषण प्रसाद को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई नंदन कुमार झा की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत के अनुसार, उन्होंने डगरूआ प्रखंड के मीनापुर स्थित एक विद्यालय भवन का निर्माण कराया था। इसके भुगतान के लिए अभियंता द्वारा एमबी वैल्यू का 6 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा था। आरोप है कि अभियंता पहले भी किस्तों में पैसे ले चुके थे और इस बार 10 हजार रुपये की मांग की थी। साथ ही यह भी कहा गया था कि राशि नहीं देने पर एमबी पर हस्ताक्षर नहीं किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई सरसी थाना इलाके के हेमनगर गांव के नंदन कुमार झा की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत के अनुसार, उन्होंने डगरूआ प्रखंड के मीनापुर स्थित एक विद्यालय भवन का निर्माण कराया था। काम करवाने के बाद भी वे जिसके भुगतान के लिए भटक रहे थे। विभाग में उनका काम नहीं हो रहा था। अभियंता द्वारा एमबी वैल्यू का 6 प्रतिशत कमीशन पीड़ित से मांगा जा रहा था। आरोप है कि अभियंता पहले भी किस्तों में पैसे ले चुके थे और इस बार 10 हजार रुपये की मांग की थी। साथ ही यह भी कहा गया था कि राशि नहीं देने पर एमबी पर हस्ताक्षर नहीं किए जाएंगे।

पीड़ित नंदन झा ने परेशान होकर निगरानी विभाग का सहारा लिया। शिकायत मिलने के आरोपों की जांच की गई तो पुष्टि हुई। उसके बाद टीम बनाकर विशेष निगरानी इकाई ने जाल बिछाया। गुरुवार को आरोपी इंजीनयर ने जैसे ही पीड़ित से दस हजार हुए लिया कि पहले से घात लगाए निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया। इंजीनियर को एसवीयू अपने साथ पटना ले गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संवेदक के पॉकेट में डाला साउंड रिकार्डर डिवाइस

पटना में केस दर्ज होने के उपरांत संवेदक को अभियंता की मांग के अनुरूप 10 हजार रूपये देकर अभियंता के आवास पर भेजा गया। जैसे ही संवेदक राशि लेकर अभियंता के पास पहुंचा कि अभियंता ने रूपये टेबुल पर रखने के लिए कहा। इसी दौरान धावा दल अभियंता के आवास पर पहुंचा और उसे रंगेहाथों दबोच लिया। डीएसपी ने बताया कि संवेदक के पॉकेट में एक साउंड रिकार्डर डिवाइस डाल दिया गया था। जिससे दोनों के बीच हुई बातचीत का क्लिप तैयार हो गया है। क्लिप में संवेदक के द्वारा अभियंता को दी गई रिश्वत की कुल राशि को लेकर हुई बातचीत का साक्ष्य है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

3 मिनट ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

7 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

8 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

9 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

16 घंटे ago