Bihar

सभी की सहभागिता एवं कुशल व्यवहार से ही महाविद्यालय का विकास चहुंओर संभव है : प्राचार्य

हाजीपुर स्थित सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय के श्यामा सभागार में शनिवार को शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी की बैठक राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के नवगठित संघ का गठन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य सह संघ के संरक्षक डॉ. विद्या शंकर सिंह ने विस्तार से चर्चा करते हुए इसके संचालन की बातें बताई. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता एवं कुशल व्यवहार से ही महाविद्यालय का विकास चहुंओर संभव है.

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारिणी सदस्य के पद पर निर्वाचित डॉ. मुरलीधर प्रसाद सिंह ने संघ के गठन की विधिवत घोषणा की. संघ के संरक्षक पद पर प्राचार्य डॉ. विद्या शंकर सिंह एवं पर्यवेक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह, अध्यक्ष पद पर डॉ. सुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अमृतेश गौतम एवं पंकज कुमार, महासचिव डॉ. गंगा सागर प्रसाद सिंह, सचिव डॉ. प्रवीण कुमार एवं डॉ. स्वर्णिम प्रभा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार (कार्यालय), कार्यालय सचिव विवेक कुमार (कार्यालय), कार्यकारिणी सदस्य में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. मुरलीधर प्रसाद सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह,

डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, प्रो. अजय कुमार सिंह, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. रंजन कुमार सिंह अजय मल्लिक, कुमारी कोमल, प्रभात शंकर, लखींद्र सिंह, राजेश कुमार, विश्ववि‌द्यालय प्रतिनिधि के पद पर डॉ. रुपेश कुमार, अरविंद कुमार बनाए गए है. इस बैठक में डॉ. विनय कुमार सिंह एवं मीडिया प्रभारी श्री राजपूत की मुख्य भूमिका रही. बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न किया गया. मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago