Bihar

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल गया है। कुशवाहा बिहार से एनडीए के पांचवें राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। वे 5 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पटना में नामांकन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को यह घोषणा की।

भाजपा ने मंगलवार को बिहार समेत देश भर में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें बिहार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दलित नेता शिवेश कुमार राम को उम्मीदवार बनाया। कुछ देर बाद ही, भाजपा ने रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा को भी बिहार से कैंडिडेट बनाए जाने की घोषणा कर दी।

बिहार की जो पांच राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं, उनमें से एक कुशवाहा की भी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से हारे कुशवाहा को भाजपा ने अपने कोटे से राज्यसभा भेजा था। अब वे दोबारा भाजपा एवं अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से राज्यसभा जा सकते हैं। उनकी उम्मीदवारी पर संशय बना हुआ था।

सियासी गलियारों में चर्चा चल रही थी कि भाजपा इस बार कुशवाहा को ड्रॉप कर सकती है या फिर उन्हें रालोमो का विलय करने का ऑफर दे सकती है और नीतीश सरकार में मंत्री उपेंद्र के बेटे दीपक प्रकाश को अपने समर्थन से एमएलसी बनाया जा सकता है। हालांकि, कुशवाहा ने एक दिन पहले दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और उसके बद उनका नाम तय हो गया।

उपेंद्र कुशवाहा की सीट कैसे जीतेगा एनडीए?

एनडीए के नेता बिहार में राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर एनडीए की चार सीटों पर जीत तो पक्की है, लेकिन पांचवीं सीट पर 3 अतिरिक्त विधायकों का वोट चाहिए। ऐसे में विपक्षी खेमे में क्रॉस वोटिंग के आसार नजर आ रहे हैं।

विधानसभा की वर्तमान स्थिति

बिहार विधानसभा में अभी कुल 243 सदस्य हैं। इनमें से 202 विधायक एनडीए के हैं। इनमें भाजपा के 89, जदयू के 85, लोजपा-आर के 19, हम के 5 और रालोमो के 4 विधायक शामिल हैं। राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है। इस हिसाब से एनडीए 4 सीटें तो आसानी से जीत लेगा, लेकिन पांचवीं पर पेंच फंसा है। चार सीटें जो आसानी से जीती जा सकती हैं, उननमें दो जदयू और दो भाजपा कोटे की शामिल है।

दूसरी ओर, विपक्ष के खेमे में भी आरजेडी ने अपना प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में पांचवीं सीट पर क्रॉस वोटिंग हो सकती है। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर 5 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है, मतदान 16 मार्च को होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago