Bihar

30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, समस्तीपुर समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जिलों में वज्रपात, मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. यह चेतावनी 9 मार्च से 10 मार्च सुबह तक के लिए जारी की गई है.

उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जिन जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल हैं.

इन जिलों में कोई चेतावनी नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पश्चिम और दक्षिण बिहार के जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं जारी किया है. इनमें पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं.

तापमान की बात करें तो रविवार को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर में दर्ज किया गया. पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहा.

पटना के लिए अगले चार दिनों का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है. 9 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 23 से 33 डिग्री के बीच रहेगा. 10 मार्च को भी आंशिक बादल के साथ तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. 11 मार्च को आसमान में ज्यादा बादल रह सकते हैं. 12 मार्च को फिर से आंशिक बादल रहने का अनुमान है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

2 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

7 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

9 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

10 घंटे ago