Bihar

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अटेंडेंट (पीयून जनरल + ओर्डर्ली) पदों पर भर्ती के लिए यह प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक संचालित हुई थी।

1673 पदों पर भर्ती होनी थी

आपको बता दें कि यह भर्ती 2022 में निकली थी। चार साल बाद 15 मार्च 2026 को एग्जाम हुआ था। परीक्षार्थियों को अप्रैल अंत में नतीजे आने की उम्मीद थी। चपरासी की भर्ती के लिए प्रीलिम्स के बाद मेन्स भी लिया जाना था। लेकिन अब प्रीलिम्स परीक्षा रद्द कर दी गई है। चपरासी के 1673 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा हो रही थी।

2022 में 10वीं पास युवाओं से आवेदन लिए गए थे। अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिए – आयु सीमा 18 से 37 वर्ष रखी गई थी। इस पद के लिए वेतन लेवल-1, 18000-56900 रुपये निर्धारित किया गया।

नहीं बताया गया कारण

ऑफिस ऑफ दि कन्वेनर, सेंट्रलाइज्ड सेलेक्शन एंड अपॉइंटमेंट कमिटी कम प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, पटना की ओर से जारी किए गए नोटिस में प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द करने का कारण नहीं बताया गया है।

अब बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती का इंतजार

बीएसएससी भर्ती कैलेंडर के मुताबिक 26000 पदों के लिए बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2026 ( BSSC 2nd Inter Level Exam date ) की प्रारंभिक परीक्षा जून जुलाई 2026 और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर 2026 व टंकण जांच परीक्षा नवंबर 2026 में होगा। नियुक्ति की अनुशंसा 2026 में होगी। आपको बता दें कि यह आयोग की सबसे बड़ी भर्ती है। करीब 33 लाख से ज्यादा युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। यह भर्ती 2023 में निकली थी। लाखों अभ्यर्थियों को इसके परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार था।

Avinash Roy

Recent Posts

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

4 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस को चकमा देकर महिला बंदी फरार, ड्यूटी पर सोते रह गए पुलिसकर्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना से एक महिला बंदी के फरार होने का…

20 घंटे ago