Bihar

निशांत कल करेंगे JDU ज्वाइन, नीतीश विधायकों से बोले- मैं राज्यसभा जा रहा हूं, मगर आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी

सीएम हाउस में इस वक्त जेडीयू की अहम बैठक चल रही है. इस बैठक में जेडीयू के सभी बड़े नेता मौजूद हैं. इस दौरान अब तक की सबसे बड़ी खबर ये सामने आ रही है. खबर ये है कि कल यानी शनिवार को नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आधिकारिक रूप से जदयू ज्वाइन कर रहे हैं. जिस पर जेडीयू नेताओं ने अपनी सहमति दे दी है. यह जानकारी पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के जरिए बाहर आ रही है.

सीएम नीतीश बोले- हम सब देख रहे हैं

खबर लिखे जाने तक बैठक जारी थी और नीतीश कुमार अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बैठक के दौरान अपने नेताओं से कहा कि वो राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन वो बिहार के तमाम नेताओं और पार्टी के लोगों से जुड़े रहेंगे और वहीं से बिहार की राजनीति को देखेंगे. उन्होंने नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हम सब देख रहे हैं’.

हाथ उठाकर निशांत का किया समर्थन

बैठक के दौरान पार्टी के नेताओं ने निशांत कुमार (Nishant Kumar) को पार्टी में लाने की बात कही. जिसे पार्टी के सभी नेताओं ने सहमति दी. सभी नेताओं ने निशांत कुमार को राजनीति में लाने का समर्थन हाथ उठाकर किया. जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि निशांत कुमार कल यानी शनिवार को पार्टी की आधिकारिक सदस्यता ग्रहण करेंगे.

मैं राज्यसभा जा रहा हूं, मगर आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी

इस बैठक के दौरान सीएम के साथ अशोक चौधरी, विजय चौधरी, संजय झा सहित तमाम सीनियर नेता मौजूद थे.इस दौरान संजय झा ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से कुर्मी और कुशवाहा जाति के कई विधायक नाराज हैं. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया कि ‘मैं राज्यसभा जा रहा हूं, मगर आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने कहा, हम बिहार में ही रहेंगे सब काम होते रहेगा. उन्होंने अपने नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग बिहार के विकास के लिए खूब काम कीजिए हम सब देखते रहेंगे, चिंता मत कीजिए.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago