Bihar

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम का पद छोड़ अब राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ ही अब नेतृत्व परिवर्तन के कयासों पर मुहर लग चुकी है। इसके साथ ही बिहार में शराबबंदी को लेकर भी चर्चा गर्म है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा थी कि बिहार में शराबबंदी खत्म कर दी जाएगी। इस संबंध में बिहार के ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार में जदयू रहेगी तब तक शराब चालू नहीं होगा।

दरअसल, बिहार में जब से नीतीश कुमार ने राज्य सभा के लिए अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया तब से नए-नए कयास लगाए जारहे है। बिहार के ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार राजनीति में आ रहे हैं। राजनीति में आने के बाद पार्टी के नेताओं द्वारा उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। बिहार में शराब चालू करने के सवाल पर उन्होंने कहा जब तक नीतीश कुमार हैं और जब तक उनकी पार्टी जदयू सरकार में शामिल है तब तक बिहार में शराब नही चालू होगा।

नीतीश अपनी इच्छा से जा रहे राज्यसभा:कौशलेंद्र

वहीं, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नीतीश कुमार को हाइजैक करने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार अपनी इच्छा से राज्य सभा जा रहे हैं। राज्य सभा की सदयस्ता लेने के बाद भी ज्यादा बिहार में रहेंगे। उन्होंने शराब चालू करने के सवाल पर कहा कि शराब बंदी के बाद खजाने पर वित्तीय बोझ बढ़ने के बावजूद बिहार में सड़कों का जाल बिछाया गया। राज्य में हर ओर विकास हुआ। शराबबंदी के चलते वितीय संकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि वितीय संकट के बाद भी शराब चालू नहीं किया गया फिर भी विकास की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई।

बिहार में कब लागू हुई थी शराबबंदी?

5 अप्रैल 2016 को नीतीश कुमार ने विदेशी शराब समेत हर तरह की शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। इसके लिए बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 लाया गया। इन अधिनियम के तहत शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों के लिए कठोर सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

6 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

7 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

8 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

17 घंटे ago