समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मेरे पिता ने जो 20 साल में किया…, जदयू जॉइन करने के बाद क्या बोले नीतीश के बेटे निशांत कुमार

निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ले ली है। पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ली है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने वहां मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

निशांत ने कहा, ‘मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का निर्णय़ लिया है और मैं उसका सम्मान करता हूं। जनता औऱ पार्टी ने जो मुझपर विश्वास किया है मैं उसपर खरा उतरने की कोशिश करुंगा। पापा ने जो 20 साल में किया उसें मैं जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा। मेरा पिताजी ने जो किया है वो सभी को याद रहेगा।’

ProductMarketingAdMaker 14102019 08231020201015 075150