Bihar

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी तबाही हुई। गयाजी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। जमुई के चकाई में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 साल की छात्रा रागनी की मौत हो गई।मोकामा के चिंतामणिचक टाल इलाके में ठनका गिरने से 10 मजदूर जख्मी हो गए।

शुक्रवार को ज्यादातर जिलों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और तेज गति से हवा चलने लगी। मोतिहारी में 10, वाल्मीकिनगर व राजगीर में 8, पूसा में 7 मिलीमीटर बारिश हुई। गया जी, रोहतास सहित 11 जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के 25 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 60KM/H की स्पीड से हवा चल सकती है।

बाकी 21 जिलों में हल्की बारिश, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट है। अगले 48 घंटे में तापमान 3-5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। तेज हवा और अचानक बदले मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीण इलाकों में फसलों को नुकसान हुआ है।

मौसम क्यों बदला, क्या है कारण

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे का मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और एक सक्रिय ट्रफ लाइन है। साथ ही दिन में बढ़ती गर्मी के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है। यही कारण है कि अचानक बादल बन रहे है, जिससे आंधी-बारिश की संभावना बनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

5 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

6 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

6 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

8 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

8 घंटे ago