Bihar

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी की है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है. SVU की टीम ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) में डीजीएम (प्रोजेक्ट) के पद पर तैनात पंकज कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है.

बताया जा रहा है कि पंकज कुमार पिछले करीब 11 साल से अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं. सरकारी नौकरी में रहते हुए पंकज कुमार ने अपनी कमाई से कहीं ज़्यादा पैसा और प्रॉपर्टी जमा कर ली है। जांच में पता चला है कि उनके पास लगभग 96.46 लाख रुपये की ऐसी संपत्ति है, जिसका उनके पास कोई कानूनी हिसाब नहीं है।

इसी मामले में विशेष न्यायाधीश निगरानी, पटना द्वारा तलाशी वारंट जारी किया गया था. वारंट मिलने के बाद SVU की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार के पटना स्थित कार्यालय और उनके आवासीय परिसरों में एक साथ छापेमारी शुरू की. छापेमारी के दौरान SVU की टीम उनके दस्तावेजों, बैंक खातों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज मिलने की उम्मीद है, जिनसे अवैध संपत्ति के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पंकज कुमार ने यह संपत्ति किन-किन तरीकों से अर्जित की और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है. साथ ही उनके बैंक लेनदेन और संपत्ति के स्रोत की भी जांच की जा रही है.फिलहाल SVU की टीम छापेमारी की कार्रवाई में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत इस छापेमारी को एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

25 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

50 मिनट ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

2 घंटे ago

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

15 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

16 घंटे ago