Bihar

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन बेहद खास है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री आवास (1, अणे मार्ग) में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक, समारोह के दौरान मुख्यमंत्री युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष संदेश भी देंगे।

सीएम नीतीश वैभव को करेंगे सम्मानित 

दरअसल, सीएम नीतीश रविवार को राज्य के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान समारोह मुख्यमंत्री आवास 1, अणे मार्ग पर आयोजित किया गया है, जहां खेल जगत की इस उपलब्धि को औपचारिक रूप से सराहा जाएगा। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से यह सम्मान वैभव सूर्यवंशी की क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन और बिहार का नाम रोशन करने के लिए दिया जा रहा है।

U19 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड-तोड़ बल्लेबाज़ी

वैभव ने ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की अभूतपूर्व पारी खेली, जिसने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ा। इसी टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। कुल मिलाकर वे U-19 क्रिकेट में 1,400+ रन और 110 छक्के बना चुके हैं—जो युवा क्रिकेट में एक नई मिसाल है।

10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं दी

हाल ही में CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में वैभव अनुपस्थित चिह्नित किए गए हैं क्योंकि उन्होंने अपना ध्यान क्रिकेट करियर पर केंद्रित करने का निर्णय लिया है। खासकर U19 वर्ल्ड कप, आईपीएल और अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारियों के कारण वो परीक्षा नहीं दे सकें।

सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू 

14 साल की उम्र में ही उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए इतिहास रचा, जहां उन्होंने 17 बॉल में अर्धशतकीय पारी खेली और कई युवा रिकॉर्ड बनाए। IPL में सबसे कम उम्र में T20 सदी बनाने वाले बल्लेबाज़ों में उनका नाम दूसरे तेज़ शतक के रूप में रिकॉर्ड दर्ज है। वे सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी हैं, मात्र 14 साल की उम्र में में वैभव ने अपना पहला आईपीएल मैच खेला। BCCI और क्रिकेट विशेषज्ञों द्वारा उन्हें भारत के भविष्य के सबसे चमकते बल्लेबाज़ों में से एक बताया गया है, और उनके बड़े टूर्नामेंट भविष्य की उम्मीदें बढ़ी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago