Bihar

तेजप्रताप यादव ढेला फेकेंगे तो हम बोल्डर फेकेंगे, हमारा खून खौलाना चाहते हैं; भड़के सुनील सिंह

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव द्वारा जयचंद बोले जाने पर विधान पार्षद सुनील सिंह भड़क गए हैं। मीडिया से बातचीत में सुनील सिंह ने कहा कि अगर तेजप्रताप यादव ढेला मारेंगे तो वो बोल्डर मारेंगे। दरअसल रविवार को तेजप्रताप यादव ने एक तरफ अनुष्का यादव से अपने रिश्तों को लेकर साफ-साफ लहजे में कह दिया था कि उनका उनसे कोई संबंध नहीं है। दूसरी तरफ इसी के साथ तेजप्रताप यादव ने 5 जयचंदों का नाम भी लिया था। तेजप्रताप यादव पहले भी जयचंद का जिक्र करते आए हैं लेकिन पहले उन्होंने कभी नाम लिया।

इस बार तेजप्रताप यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर जारी की गयी पोस्ट ‘पांच जयचंदों’ द्वारा उनके फेसबुक प्रोफाइल को हैक कर किया गया था। उक्त पोस्ट में कथित तौर पर तेज प्रताप की ओर से कहा था कि वह महिला के साथ ”12 साल से रिश्ते में” हैं। तेज प्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा, ”जिन जयचंदों की मैं बात कर रहा हूं, उनके बारे में कुछ रहस्य बना हुआ है। उनके नाम मुकेश रोशन, संजय यादव, शक्ति सिंह यादव, रमीज और सुनील सिंह है।” इधर जयचंद बोले जाने पर सुली सिंह प्रतिक्रिया सामने आई।

मीडिया से बातचीत में सुनील सिंह ने कहा, ’तेजप्रताप यादव बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और बहुत सारे विभाग की जिम्मेदारी भी वो संभाल चुके हैं। यह भी आप अच्छी तरह से जानते हैं कि उनकी बात को बिहार के बहुत कम लोग ही गंभीरता से लेते हैं। वो कब, किसके बारे में क्या बोल देंगे। आपने देखा होगा कि स्वर्गीय रघुवंश बाबू के बारे में उन्होंने क्या वक्तव्य दिया था। उन्होंने कहा था कि समुद्र में से एक लोटा पानी निकल जाएगा तो क्या होगा। इसी तरह जगतानंद बाबू के बारे में उन्होंने कह दिया था कि वो मेरी हत्या करा सकते हैं। महुआ के विधायक मुकेश रौशन के बारे में भी उन्होंने आरोप लगा दिया कि वो मेरी हत्या करवा सकते हैं।

इनकी बात को बहुत ज्यादा गंभीरता से लेने की जरुरत नहीं है। दूसरी बात यह भी है कि लालू प्रसाद यादव जी मेरे दिल में बसते हैं और वो मेरे अभिभावक हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के वो बड़े बेटे हैं तो अगर वो कोई बात बचकाने में कहते हैं तो उसका उत्तर देना ठीक नहीं है। अगर कोई किसी के ऊपर कीचड़ फेंकता है तो आप भी उसके ऊपर कीचड़ फेंक दें तो यह ठीक नहीं है।

मैं राष्ट्रीय जनता दल का सिपाही हूं। वो भी पहले राजद में थे अब उन्होंने अलग पार्टी बना ली है। जो आदमी अपने भाई के खिलाफ चुनाव प्रचार करता हो। पार्टी के विरुद्ध जाकर चुनाव लड़ता हो तो उसके बारे में भी आप हमसे पूछ रहे हैं। आज 30 साल से किसी भी परिस्थिति में हम राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार के साथ खड़े रहे हैं।’

सुनील सिंह से जब पूछा गया कि तेजप्रताप यादव ने कहा है कि वो आप लोगों पर कार्रवाई करेंगे। तब इसपर सुनील सिंह ने कहा, ‘हम उनके पार्टी के कार्यकर्ता हैं क्या कि वो हमपर कार्रवाई करेंगे। मैं राष्ट्रीय जनता दल का सिपाही हूं। वो हमपर क्या कार्रवाई करेंगे। ये सब फालतू बात बोलकर आप मेरा खून खौलाना चाहते हैं। हम कोई कोई दूसरा नेता समझ रहे हैं क्या कि हम दूसरे के ऊपर ढेला फेंकते रहें और हमलोग गुलाब फेकेंगे। हम गुलाब फेंकने वाले नहीं हं। ढेला फेंकिएगा तो हम बोल्डर फेकेंगे। सबलोग जानता है यह अच्छी तरह। वो क्या कार्रवाई करेंगे। पहले उनको खुद आत्ममंथन करना चाहिए कि बिना सोचे समझे वो किसी के लिए क्या बयान दे रहे हैं।’

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

18 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

20 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago