Bihar

बिहार: 28 साल की शिक्षिका शाइस्ता, 60 का स्कूल संचालक राकेश… चोरी छिपे नेपाल के मंदिर में कर ली शादी, Photo वायरल होते ही बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने उम्र, मजहब और समाज की तमाम बंदिशों को तोड़ दिया है. एक प्राइवेट स्कूल के 60 वर्षीय संचालक राकेश शाह ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर शाइस्ता परवीन के साथ घर से भागकर शादी कर ली है. वो भी नेपाल जाकर. अब इस अनोखी जोड़ी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं. वहीं, शाइस्ता के परिवार ने राकेश पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है.

जानकारी के मुताबिक, राकेश शाह औराई में एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं. शाइस्ता उसी स्कूल में टीचर थीं. साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया. 18 फरवरी को दोनों अचानक लापता हो गए. चर्चा है कि दोनों ने सरहद पार नेपाल जाकर मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई.

वायरल वीडियो में शिक्षिका ने तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाइस्ता परवीन काफी खुश नजर आईं. शाइस्ता ने स्पष्ट कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वह अपनी नई जिंदगी से संतुष्ट हैं. उन्होंने अपील की है कि उनके पति (राकेश) के परिवार को परेशान न किया जाए. शाइस्ता के मुताबिक, उन्हें किसी ने अगवा नहीं किया है.

भाई ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा

वहीं, दूसरी ओर शिक्षिका के भाई ने औराई थाने में गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. भाई का कहना है कि राकेश शाह (जो चार बच्चों के पिता हैं) ने उनकी बहन को शादी और धर्म परिवर्तन की नीयत से अगवा किया है. पुलिस को दी गई शिकायत में राकेश की पत्नी और बेटी समेत 7 लोगों को नामजद किया गया है.

गांव में तनाव, पुलिस का सख्त पहरा

चूंकि मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा है, इसलिए इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. स्कूल संचालक के घर और स्कूल पर फिलहाल ताला लटका हुआ है. औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है. एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

9 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

20 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

20 घंटे ago