पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के नवनिर्मित भवन में शिशु विभाग, स्त्री-प्रसूति विभाग और आंख विभाग को शिफ्ट करने में आ रही समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को अस्पताल का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, बीएमएससीआइएल और निर्माण एजेंसी एलएंडटी के अधिकारियों ने इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में शिशु विभाग और स्त्री-प्रसूति विभाग को 21 और 28 फरवरी को शिफ्ट करने की तारीख तय की गई।
शिफ्टिंग से पहले इन विभागों में आवश्यक संसाधनों की कमी को पूरा करने की योजना बनाई गई। शिशु विभाग के नीकू और पीकू में 55 बेड, सामान्य शिशु मरीजों के लिए 66 तथा थैलसिमिया, एनआरसी और सामान्य शिशु रोगियों के लिए 30 बेड निर्धारित किए गए हैं। साथ ही, स्त्री-प्रसूति विभाग के लिए 90 सामान्य बेड, दो अत्याधुनिक आपरेशन थिएटर, एक पोस्ट आपरेटिव और रिकवरी रूम के साथ 10 आइसीयू भी आवंटित किए गए हैं। इन दोनों विभागों के शिफ्ट होने के बाद आंख विभाग को शिफ्ट किया जाएगा।
पीएमसीएच के रेडियोलाजी विभाग में स्थित दो सीटी स्कैन और एक एमआरआई मशीन को चालू करने पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि सीटी स्कैन के लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) से पत्राचार किया गया है और एमआरआई को चालू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बीएमएससीआइएल के माध्यम से प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कदम से मरीजों को मुफ्त सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक के बाद, पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभागों में ओपीडी, ओटी, माइनर ओटी आदि में आवश्यक उपकरणों और वस्तुओं की जानकारी ली गई। सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी आवश्यकताएं बताई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन जरूरतों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी, जहां से बीएमएससीआइएल के माध्यम से इन उपकरणों और सामग्री की आपूर्ति की जाएगी।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…