Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम की सराहनीय पहल: वार्डों में आवारा कुत्तों के लिए लगाए जा रहे भोजन पात्र

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम ने पशु-कल्याण और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक सराहनीय पहल की है। नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तों के लिए विशेष रूप से फीडिंग जोन (भोजन पात्र) निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों पर बैनर लगाकर आम लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि लोग जागरूक होकर इस पहल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

नगर निगम द्वारा प्रत्येक निर्धारित भोजन क्षेत्र में दो बर्तन रखे गए हैं, जिनमें एक बर्तन पानी के लिए और दूसरा भोजन के लिए है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने स्तर से इन बर्तनों में कुत्तों के लिए भोजन और पानी डाल सकते हैं। इससे आवारा कुत्तों को इधर-उधर भटकने से राहत मिलेगी और उन्हें सुरक्षित तरीके से भोजन उपलब्ध हो सकेगा। नगर निगम की मेयर अनीता राम का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य न केवल आवारा कुत्तों की देखभाल करना है, बल्कि शहर में मानव और पशुओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी है। तय स्थानों पर भोजन की व्यवस्था होने से सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी कम होगी और कुत्तों के आक्रामक व्यवहार की घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है।

स्थानीय पशु प्रेमियों कुंदन तनेजा ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि यह कदम पशु अधिकारों की दिशा में एक सकारात्मक सोच को दर्शाता है और अन्य नगर निकायों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है। नगर निगम की मेयर ने लोगों से अपील की है कि वे इन निर्धारित भोजन क्षेत्रों का ही उपयोग करें, बर्तनों को साफ-सुथरा रखें और इस मानवीय प्रयास को सफल बनाने में सहयोग करें। यह पहल न सिर्फ आवारा कुत्तों के जीवन को बेहतर बनाएगी, बल्कि शहर को और अधिक संवेदनशील व सुव्यवस्थित बनाने में भी मददगार साबित होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

31 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago