Bihar

पप्पू यादव की जान को खतरा? गिरफ्तारी पर बोले- नीट छात्रा से दरिंगदी में विरोध का बदला ले रही पुलिस

पटना पुलिस ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को आधी रात 31 साल पुराने एक केस में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई बताया और जान पर खतरे की आशंका भी जताई। उन्होंने मीडिया से कहा कि कल (शनिवार) उन्हें कोर्ट में पेश होना था। वे न्यायालय का सम्मान करते हुए संसद सत्र के बीच दिल्ली से यहां आए हैं। लेकिन, ये लोग (पुलिस) हमें जबरन ले जाना चाहते है। मेरी जान पर भी खतरा है। उन्होंने कहा कि नीट छात्रा से दरिंदगी के मामले में परसों पटना में वह धरना देने वाले थे। इसी से रोकने के लिए साजिश की जा रही है।

गिरफ्तारी से पहले बड़ा ड्रामा हुआ। सैकड़ों की संख्या में पप्पू समर्थक उनके आवास पर जुट गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए डटी रही और उधर, सांसद और उनके समर्थक अड़े रहे। गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस को रोकने की कोशिश भी की। अंतत: रात 12 बजे पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाकर चिकित्सकीय जांच के लिए आइजीआइएमएस ले गई।

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक यह मामला पटना के गर्दनीबाग थाना (कांड संख्या 552/95) का वर्ष 1995 का है, जिसमें एसीजेएम (प्रथम) की अदालत द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी है। पुलिस इसी का तामिला कराने पहुंची थी। पप्पू यादव इस बात पर अड़ गये कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और वह नहीं जायेंगे। उन्होंने कहा कि आज शनिवार को वे कोर्ट में खुद जाने वाले थे। इससे पहले पुलिस गिरफ्तार करने पहुंच गई।

रात में उनकी स्वास्थ्य की जांच कराई गई। उनकी सुरक्षा में बड़ी संख्या पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इधर पप्पू यादव के समर्थक गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने पटना और पूर्णिया में तैनाती बढ़ा दी है। रात में समर्थक उनके साथ डटे रहे। आज पटना में और समर्थकों के जुटने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

13 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

13 घंटे ago