Bihar

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की नई पाठशाला भी चलेगी। मध्याह्न भोजन के बाद भटकते कुत्तों पर लगाम कसने की जिम्मेदारी खुद गुरुजी संभालेंगे। शिक्षा विभाग ने साफ संदेश दे दिया है कि अब स्कूल परिसर में न तो जूठा बचेगा और न ही कुत्तों को भोजन मिलेगा।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जारी नई मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) के तहत विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक न केवल शैक्षणिक गतिविधियों, बल्कि स्कूल परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा की भी निगरानी करेंगे। खासतौर पर मध्याह्न भोजन के बाद भोजन अवशेषों और कुत्तों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) सुमित कुमार सौरव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी भी विद्यालय में भोजन के बाद एक भी दाना खुला नहीं छोड़ा जाएगा। कुत्तों को जूठा देने की आदत पर पूरी तरह रोक लगेगी। बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भोजन समाप्त होते ही 15 से 20 मिनट के भीतर कक्षा-कक्ष, बरामदा, भोजनालय, हाथ धोने के स्थान और रसोई क्षेत्र की अनिवार्य सफाई कराई जाएगी। खाद्य अपशिष्ट को ढक्कनयुक्त बर्तन या फूड वेस्ट बिन में संग्रहित कर प्रतिदिन विद्यालय परिसर से बाहर निपटान करना होगा। खुले में कचरा या जूठा छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

डीपीओ ने कहा कि विद्यालय परिसर में किसी भी परिस्थिति में भटकते कुत्तों को भोजन देना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके लिए स्कूल के प्रवेश द्वार पर चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन किचन के चारों ओर फेंसिंग, जाली या दरवाजे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कुत्ते रसोई और भोजनालय तक न पहुंच सकें। शिक्षा विभाग का मानना है कि इन कदमों से न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि स्कूलों में स्वच्छता और अनुशासन की नई मिसाल भी कायम होगी। अब गुरुजी सिर्फ किताबें ही नहीं पढ़ाएंगे, बल्कि स्कूल परिसर के पहरेदार भी बनेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

14 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

16 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

22 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

22 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

23 घंटे ago