Bihar

भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होने से सभी स्टेकहोल्डर्स को होगा भारी नुकसान, दांव पर लगे हैं 22 हजार करोड़

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान सरकार के फैसले के बाद आईसीसी द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर संभावित बैन लगाए जाने की अटकलें तेज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) इस ‘महामुकाबले ‘ के नहीं होने से संभावित राजस्व नुकसान को देखते हुए बैन लगाने का कड़ा कदम उठा सकती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मुकाबला अनुमान के मुताबिक करीब 25 करोड़ डॉलर (2200 करोड़ भारतीय रुपये से अधिक ) का राजस्व पैदा करता है। ऐसे में आगामी टी20 वर्ल्ड कप में इस अहम मुकाबले के नहीं होने से सभी स्टेकहोल्डर्स (हितधारकों) को भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है।

ब्रॉडकास्टर को बड़ा नुकसान

दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते भारत और पाकिस्तान केवल बहु टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होते हैं, लेकिन इस मुकाबले को लेकर रोमांच इतना जबरदस्त होता है कि आईसीसी हर वैश्विक आयोजन में दोनों टीमों को एक ग्रुप में रखता है। पाकिस्तान अगर अपने फैसले पर अड़ा रहता है, तो उसे करोड़ों डॉलर के राजस्व नुकसान का जोखिम उठाना पड़ेगा।

मैच नहीं होने की स्थिति में आईसीसी के खजाने और भारतीय मीडिया अधिकारिक जियोहॉटस्टार को भी भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जियोहॉटस्टार पहले से ही विश्व क्रिकेट संस्था के साथ अपने तीन अरब डॉलर के करार पर फिर से बातचीत करने की कोशिश कर रहा है। ब्रॉडकास्टर को इस बड़े मुकाबले से 200 से 250 करोड़ रुपये तक के विज्ञापन राजस्व का नुकसान हो सकता है।

PCB की सालाना आय काफी कम

वॉकओवर की स्थिति में भारत को पूरे अंक मिल जाएंगे, लेकिन आईसीसी के पास पीसीबी पर वित्तीय जुर्माना लगाने का अधिकार बरकरार रहेगा। आईसीसी और पीसीबी के पूर्व कॉम्युनिकेशन हेड समी-उल-हसन बर्नी ने इस मुकाबले की आर्थिक गंभीरता का जिक्र करते हुए कहा, ‘जहां तक बैन या नुकसान की बात है, जैसा कि मैंने कहा, एक मैच की लागत 25 करोड़ डॉलर है (इसमें केवल प्रसारक का नुकसान नहीं, बल्कि सभी पहलू शामिल है)। पीसीबी की सालाना आय 3.55 करोड़ डॉलर है, इसलिए अंतर बहुत, बहुत बड़ा है।’ पाकिस्तान सरकार की घोषणा के बाद आईसीसी के बयान की भाषा और स्वर ने भी इस मुकाबले के निर्विवाद महत्व को रेखांकित किया।

सिर्फ मेंस टीम पर लगी है रोक!

मेंस टी20 वर्ल्ड कप में जिस दिन भारत और पाकिस्तान का ग्रुप मैच निर्धारित था उसी 15 फरवरी को दोनों देशों की विमिंस ए टीमों के बीच भी मुकाबला होना है। पाकिस्तान की सरकार ने मेंस टीम को भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है, लेकिन फिलहाल विमिंस टीम को उन्होंने ऐसा कोई निर्देश नही जारी किया है। भारत और पाकिस्तान की विमिंस टीमें बैंकॉक में होने वाले विमिंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भिड़ने वाली है। पीसीबी ने विमिंस – ए टीम की घोषणा संडे को ही की यानी उसी दिन जिस दिन बहिष्कार का ऐलान किया।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

3 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

11 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

12 घंटे ago