समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

85 मिनट के बजट भाषण में एक बार भी बिहार का जिक्र नहीं, निर्मला सीतारमण ने सिर्फ दो बार लिया पटना का नाम

IMG 20260121 WA0021

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया. पूरे 85 मिनट के बजट भाषण में “बिहार” शब्द का एक बार भी जिक्र नहीं हुआ. वित्त मंत्री ने “पटना” का नाम दो बार लिया. यह बात इसलिए अहम है, क्योंकि पिछले साल यानी 2025-26 के बजट में बिहार का नाम 8 बार लिया गया था. तब राज्य को कई बड़ी सौगातें भी मिली थीं.

हालांकि, बजट में लिए गए कई फैसलों का फायदा बिहार को मिलेगा. इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे मध्यम वर्ग को न राहत मिली, न बोझ बढ़ा. वहीं कैंसर समेत 7 गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता किया गया है. इससे बिहार के मरीजों और उनके परिवारों को सीधा फायदा होगा.

IMG 20260121 WA0006paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

देश में 20 नए वाटरवेज बनाए जाएंगे

बजट में बुनियादी ढांचे पर खास जोर दिया गया है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अगले 5 साल में देश में 20 नए वाटरवेज बनाए जाएंगे. नेशनल वाटरवे ओडिशा में बनेगा. इससे खनिज क्षेत्रों को बंदरगाह से जोड़ा जाएगा.

IMG 20240904 WA0139

वाराणसी और पटना में खोले जाएंगे शिप रिपेयर सेंटर

इसी के साथ शिप रिपेयर इकोसिस्टम तैयार करने की घोषणा की गई है. इसके लिए वाराणसी और पटना में विशेष सेंटर खोले जाएंगे. यह फैसला बिहार के लिए अहम माना जा रहा है. इससे पटना में रोजगार के नए अवसर बन सकते हैं.

IMG 20250821 WA0010

हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार को होगा फायदा

रेल कनेक्टिविटी को लेकर भी बड़ा ऐलान हुआ है. वाराणसी से सिलीगुड़ी तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा. इस रूट में बक्सर, आरा, पटना, कटिहार और किशनगंज शामिल होंगे. इससे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार दोनों को फायदा मिलेगा.

IMG 20250204 WA0010

बिहार के 8 शहरों को अतिरिक्त फंड

शहरी विकास के लिए भी बिहार को जगह मिली है. 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले बिहार के 8 शहरों को अतिरिक्त फंड दिया जाएगा. इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, बेगूसराय, नालंदा, पूर्णिया और गया शामिल हैं. इससे सड़कों, जल निकासी और अन्य सुविधाओं में सुधार होगा.

FB ADD scaled

2025-26 में बिहार को कई बड़ी सौगातें

पिछले बजट यानी 2025-26 में बिहार को कई बड़ी सौगातें मिली थीं. केंद्रीय करों में 1.43 लाख करोड़ रुपए की हिस्सेदारी दी गई थी. 15 हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त लोन, मखाना बोर्ड, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, आईआईटी पटना विस्तार, रामायण सर्किट और कोसी नहर परियोजना जैसी घोषणाएं हुई थीं.

IMG 20241218 WA0041file 00000000201c7207a5243d349b920613