समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पूरा बंद हो नहीं तो पहले जैसा रहे, भाजपा MLA ने शराबबंदी को फेल बता चालू करने की मांग कर दी

IMG 20260212 WA0118

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में शराबबंदी का मुद्दा गर्म है। विपक्ष के बाद सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक विनय बिहारी ने शराबबंदी को फेल बताकर मुद्दे को सुलगा दिया है। उन्होंने कहा है कि शराब धड़ल्ले से मिल रही है। या तो पूरी तरह से बंद कराया जाए या फिर सरकार पहले की स्थिति लागू कर दे। नीतीश कुमार ने 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लाकर राज्य में शराब का किसी भी प्रकार के व्यवहार पर रोक लगा दी थी। तब लाखों लीटर शराब जब्त की गई और लाखों लोग जेल जा चुके हैं। जहरीली शराब पीकर बड़ी संख्या में लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। विनय बिहारी के बयान पर राजद और कांग्रेस को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है।

पश्चिमी चंपारण के लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार की शराबबंदी पर सवाल खड़ा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और रालोमो विधायक माधव आनंद के बाद विनय बिहारी के बयान से सियासत सुलग गई है। बेतिया में पत्रकारों से बात करते हुए विनय बिहारी ने भोजपुरी में शराबबंदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा है शराब मिलअता, तबे ना लोगवा हिलअता। शराब ना मिली तो लोगवा ना हिली। उन्होंने खुद की सरकार को शराबबंदी की जमीनी हकीकत पर आईना दिखा दिया। भाजपा विधायक ने आगे कहा कि जब मिलता तब बिकता तभी लोग पीते हैं और बेचने तथा पीने वाले जेल जाते हैं।

IMG 20260216 WA0006paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

भाजपा विधायक ने कहा कि जहां कहीं बारात में जाते हैं तो लोग पीते या पीए हुए मिल जाते हैं क्योंकि हर जगह शराब मिल रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि या तो पूरी तरह से शराबबंदी हो नहीं तो पहले वाली स्थिति को लागू किया जाए। शराबबंदी ठीक से लागू नहीं हो पा रहा है तो इसे खत्म कर देना चाहिए ताकि आर्थिक नुकसान और नकली शराब के दुष्परिणाम से बचा जा सके। पहले प्रशांत किशोर के बाद पहली बार किसी एनडीए विधायक ने शराबबंदी कानून हटाने की बात कही है।

IMG 20240904 WA0139

विनय बिहारी के बयान पर जदयू और भाजपा ने सरकार का बचाव किया है तो राजद और कांग्रेस ने शराबबंदी पर नीतीश कुमार और उनकी सरकार को घेरा है। जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा और बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा है कि विधायक के बयान को गंभीरता से लेते हुए शराबबंदी कानून को और प्रभावी बनाया जाएगा। दूसरी ओर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद और कांग्रेस प्रवक्ता असीतनाथ तिवारी ने कहा है कि सरकार में शराबबंदी पर एकमत नहीं है। इसका फायदा कारोबारियों को मिल रहा है। पुलिस शराबबंदी कानून को कमाई का हथियार मानकर काम कर रही है।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1