Bihar

बिहार में अनिरूद्धाचार्य की कथा में भगदड़ जैसे हालात, भीड़ ने गेट तोड़ डाला; 3 जख्मी

बिहार के पूर्वी चंपारण में कथावाचक अनिरूद्धाचार्य के कार्यक्रम में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। रक्सौल में आयोजित इस कार्यक्रम में हुए हंगामे में 3 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक, शहर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कथावाचक अनिरूद्धाचार्य जी महाराज के पंडाल में प्रवेश के दौरान मुख्य द्वार पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे हुई इस घटना में भीड़ के दबाव के कारण प्रवेश द्वार का गेट टूट गया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान दो-तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कथावाचक पंडाल में प्रवेश कर रहे थे, तभी उनके साथ दर्जनों श्रद्धालु बिना पास के वीआईपी गेट से अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो अंदर जाने की होड़ मच गई और गेट टूट गया। कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि, समय रहते भीड़ पर काबू पा लिया गया और प्रवचन अपने निर्धारित समय पर शुरू हुआ।

इस दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की बात कही जाने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मनीष कुमार और डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने की चर्चाओं को अधिकारियों ने निराधार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पास के वीआईपी गेट से प्रवेश वर्जित है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

नेपाल से भी पहुंच रहे श्रद्धालु

विदित हो कि रक्सौल हवाई अड्डा मैदान में 5 से 11 फरवरी तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है। कुछ श्रद्धालुओं ने व्यवस्था में कमी का भी आरोप लगाया, जिसके कारण भीड़ अनियंत्रित हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

5 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

6 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

8 घंटे ago

बिहार में मासूम की बलि, खुद की मौसी ने अंधविश्वास की बलि चढ़ाया

बिहार के नालंदा में मासूम की बलि दी गई है. मामा की शादी में यूपी…

19 घंटे ago

दिल्ली में होने वाली बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक रद्द, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा लौट रहे पटना

बिहार में सियासी बदलाव की चर्चा के बीच दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही…

21 घंटे ago