बिहार में घूसखोर और घूसखोरी को लेकर निगरानी विभाग ने अभियान छेड़ रखा है. आए दिन कोई न कोई रिश्वत खोर निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ रहा है. इसी कड़ी में निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर रोहतास में घूसखोर पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया है. बता दें कि विभाग के इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा है.
पंचायत सचिव घूस लेते गिरफ्तार :
रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के ठोरसन पंचायत के पंचायत सचिव ऋतु रंजन पंडित को निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं. बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव ने वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार पटेल से नल जल योजना के तहत अनुरक्षक के लिए बीते 2 वर्ष के बकाया भुगतान के लिए 12,000 रुपये रिश्वत मांगी थी. इसके बाद इसकी जानकारी वार्ड सदस्य के द्वारा निगरानी विभाग को दी गई थी.
गिरफ्तार कर निगरानी टीम ले गई पटना :
घूसखोरी की शिकायत के बाद आज टीम बनाकर निगरानी विभाग ने धावा बोला और आखिर सीढ़ी गांव से रिश्वत के रुपए लेते हुए रंगे हाथों पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया और फिर पटना ले कर चली गई.
सीढ़ी गांव में मारा था छापा :
इस मामले में विजिलेंस के डीएसपी रीता कुमारी ने बताया कि वार्ड सदस्य के द्वारा शिकायत के बाद एक टीम बनाकर कार्रवाई की गई. विजिलेंस की टीम ने करगहर प्रखंड के सीढ़ी गांव में छापा मारकर पंचायत सचिव ऋतु रंजन पंडित को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उन्हें अपने साथ पटना ले जा रही है.
होली पर परदेसों से घर जाने के लिए लोगों को ट्रेनों में सीटें नहीं मिल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या-8 में आर्थिक…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 बसढ़िया के पास गुप्त सूचना पर बुधवार रात…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। बिहार…
तस्वीर : सांकेतिक समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव स्थित प्रेमी के घर…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जब खत्म होने को आया तो नीतीश कुमार के नेतृत्व…