समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘ये महिलाओं के सम्मान के खिलाफ, माफ नहीं करेंगे’, उत्तराखंड भाजपा के नेता के बयान पर भड़कीं श्रेयसी सिंह

IMG 20250923 WA0025

बिहार सरकार की खेल एवं आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने उत्तराखंड के एक मंत्री पति द्वारा बिहारी महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को अपनी भाषा और शब्दों के चयन में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही संबंधित व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर माफी मांगी हो, लेकिन वह उन्हें माफ नहीं करेंगी।

IMG 20251220 WA0094paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उनका मानना है कि इस तरह के बयान समाज में गलत संदेश देते हैं और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भविष्य में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना भाषा का प्रयोग दोबारा नहीं किया जाएगा।

सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

इस दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बताया कि बिहार सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं देने के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है।

IMG 20240904 WA0139

नए और उभरते खिलाड़ियों के लिए जल्द ही एक स्पॉन्सरशिप पोर्टल शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस योजना के तहत एक स्तर पर तीन लाख रुपये और दूसरे स्तर पर पांच लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और खेल अब करियर और रोजगार का भी मजबूत साधन बन रहा है।

IMG 20250821 WA0010

बिहार को खेल के क्षेत्र में बढ़ाया जा रहा आगे

मंत्री ने बताया कि राज्य में खेलों के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। शूटिंग खेल के लिए जमुई, वाटर स्पोर्ट्स के लिए बांका सहित अन्य जिलों का चयन किया जा रहा है। इसके अलावा स्विमिंग और अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है।

FB ADD scaled

एकलव्य कॉलेज योजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले प्रत्येक जिले में एक एकलव्य कॉलेज खोलने की योजना थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 68 एकलव्य कॉलेज कर दिया गया है। वर्तमान में 15 एकलव्य कॉलेज संचालित हैं और वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी 68 कॉलेज का संचालन शुरू हो जाएगा।

IMG 20250204 WA0010

नीतीश के बेटे की राजनीति में एंट्री पर जवाब

सायना नेहवाल और गोपीचंद जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से मुलाकात को लेकर मंत्री ने कहा कि कई नामी खिलाड़ी बिहार आकर खेल अकादमी खोलने में रुचि दिखा रहे हैं, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलेगा।

आईटी सेक्टर पर बोलते हुए कहा कि अब तक 10 से अधिक एमओयू साइन किए जा चुके हैं और निजी निवेशक तेजी से बिहार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इससे राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

IMG 20241218 WA0041

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चा पर मंत्री ने कहा कि यदि वह राजनीति में आते हैं तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को गुंडाराज से निकालकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है और हर बच्चे के लिए उसके माता-पिता ही सबसे बड़े रोल माडल होते हैं।

file 00000000201c7207a5243d349b920613