Bihar

‘बिहार में 20-25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं…’, उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान पर विवाद

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के एक बयान पर जबरदस्त विवाद हो गया है। गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक कार्यक्रम में बिहार की लड़कियों को लेकर बयान दे रहे हैं। बयान पर विवाद होने के बाद साहू ने एक वीडियो जारी किया और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

क्या कहा गिरधारी लाल साहू ने?

गिरधारी लाल साहू एक कार्यक्रम में लोगों के बीच अपनी बात रख रहे थे। साहू ने लोगों से कहा, ‘बीजेपी का एक सिस्टम है, संगठन हमारा सर्वोपरि है लेकिन मैं निवेदन करूंगा कि राहुल जैसे पांच लड़के हैं आप जिसमें अशोक जलाल है, नदीम है… क्यों मरते हो बेटा, तुम तो नौजवान हो, तुम्हारी शादी भी नहीं हुई है।’

रेखा आर्या के पति आगे कहते हैं, ‘क्या तुम बुढ़ापे में शादी करोगे, हमारे तीन-चार बच्चे हो जाते हैं यहां पर, लड़की हम तुम्हारे लिए बिहार से ले आएंगे, बिहार में 20-25 हजार रुपये में मिल जाती है।’ साहू कहते हैं कि तुम मेरे साथ चलो हम तुम्हारी शादी कराते हैं। साहू का बयान थोड़ी देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विवाद होने पर दी सफाई

गिरधारी लाल साहू ने बयान पर विवाद होने के बाद एक वीडियो जारी किया है। साहू ने कहा, ‘मैं एक कार्यक्रम में अपनी बात रख रहा था और उस कार्यक्रम में महिलाएं भी थीं। मैंने संबोधन में अपने एक मित्र की शादी की चर्चा की। उस चर्चा को कांग्रेस के नेताओं ने तोड़-मरोड़ कर मीडिया में पेश किया है और यह पूरी तरह गलत है।’ साहू ने कहा कि वह हर साल बरेली में हर साल 101 बेटियों की शादी कराते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी रेखा आर्या के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर की महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं।

महिलाओं के सम्मान पर खुला हमला- आरजेडी

गिरधारी लाल साहू के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता कंचना यादव ने हमला बोला है। यादव ने कहा है कि यह बयान बिहार की महिलाओं के सम्मान पर खुला हमला है। यादव ने कहा, ‘उत्तराखंड के बीजेपी नेता खुलेआम कह रहे हैं कि बिहार की महिलाएं 20-30 हजार में बिकती हैं। यह सिर्फ घटिया नहीं, बल्कि अमानवीय, स्त्री-विरोधी और शर्मनाक मानसिकता का प्रदर्शन है।’ कंचना यादव ने कहा कि यह नेता बिहार की महिलाओं की नीलामी कर रहा है, उनकी गरिमा को पैसों में तौल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

2 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

3 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

7 घंटे ago

बिहार में कल से बदलेगा मौसम: आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, समस्तीपुर-दरभंगा सहित इन जिलों में IMD का अलर्ट

कल 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज…

7 घंटे ago

सीने में गोली लगने से घायल युवक को समस्तीपुर से पटना किया गया रेफर, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…

16 घंटे ago