Samastipur

शहर के आदर्शनगर स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : नववर्ष के प्रथम दिन श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा समस्तीपुर आदर्शनगर स्थित श्री रामचंद्र अस्पताल में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं संस्था के संस्थापक डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। इस शिविर में मरीजों की बीपी, शुगर, कीट, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आवश्यक दवाइयाँ पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गई। समस्तीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

डॉ. सिंह ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष आप सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। मेरी कामना है कि यह वर्ष हर परिवार के लिए खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य का संदेश लेकर आए। उन्होंने आगे कहा कि, सेवा परमो धर्मः मेरे लिए केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य है। मैं समस्तीपुर की मिट्टी में पला-बढ़ा हूँ और अपने लोगों की सेवा करना मेरा कर्तव्य है। जब तक मुझमें शक्ति है, तब तक मैं जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवा के साथ साथ हर विषम परिस्थिति में साथ खड़ा रहूँगा रहूँगा। आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो आर्थिक कारणों से उचित इलाज नहीं करा पाता। ऐसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

डॉ. सिंह ने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे समाजसेवा से जुड़ें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएँ। यदि हर व्यक्ति थोड़ा-सा योगदान दे, तो समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस चिकित्सा शिविर में अरुण कुमार चीफ मैनेजर एसबीआई (आरबीओ) समस्तीपुर, अर्जुन सिंह स्वर्ण मोर्चा अध्यक्ष, डॉ आर के दिवाकर, विजय कुमार प्रभाकर, दुर्गानंद झा, आदित्य कुमार एमडी अफ़शान, संजीत, नीतीश आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

6 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

8 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

14 घंटे ago