Bihar

मौन धारण कर महात्मा बनने की स्वांग! बिहार में क्राइम को लेकर तेजस्वी ने CM नीतीश को घेरा

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की वर्तमान एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तीखा हमला बोला है। रविवार को जारी एक बयान में उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह विफल बताया। तेजस्वी ने सरकार को ‘भ्रष्ट तंत्र और मशीनी यंत्र’ से बनी डबल इंजन की सरकार कहते हुए आरोप लगाया कि यह शासन अब अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। उनके अनुसार, वोट की खरीद-फरोख्त से बनी यह सरकार राज्य की बेटियों और नाबालिग बच्चियों पर हो रहे जुल्म के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है और केवल सत्ता बचाने में मशगूल है।

‘मौन धारण कर महात्मा बनने का स्वांग’

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘भ्रष्ट तंत्र व मशीनी यंत्र निर्मित डबल इंजन की एनडीए सरकार अत्याचारियों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और ब्लात्कारियों का विश्वसनीय उपकरण बन चुकी है। वोट खरीदी से बनी बिहार की असंवेदनशील नीतीश सरकार संपूर्ण बिहार में नाबालिग बच्चियों, छात्राओं, बेटियों और महिलाओं पर जुल्म ढा रही है। सत्ता संपोषित अत्याचार होने के कारण सरकार के कर्ता-धर्ता रौंगटे खड़े करने वाली इन वीभत्स घटनाओं पर मौन धारण कर महात्मा बनने का स्वांग रच रहे है।’

रेप की घटनाओं पर तेजस्वी ने घेरा

बिहार में बलात्कार की घटनाओं का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘मधेपुरा में विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार व हत्या, खगड़िया में 4 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ जघन्य सामूहिक दुष्कर्म व हत्या, पटना में जहानाबाद की नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म, क्रूरतापूर्ण हत्या और सत्ता संरक्षित लीपापोती दर्शाती है कि यह सरकार निर्मम, क्रूर और अमानवीय हो चुकी है।’

बिहार पुलिस पर गंभीर सवाल

पटना में नीट की छात्रा मौत मामले पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘पटना और खगड़िया में घटना का विरोध दर्ज कराने पर निकम्मी पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें जेल भेजती है वहीं दूसरी ओर अपराधियों तथा ब्लात्कारियों को अपना ‘मेहमान’ समझ उन्हें सुरक्षित और सम्मानित करने में दिलो जान से लगी है। भ्रष्ट पुलिस बताए कि पटना में तथा खगड़िया में 4 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म और हत्या करने वाले अपराधियों को पकड़ने की मांग करने पर राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं को पीट उन पर केस क्यों दर्ज किया? क्या पीड़ितों का दुःख-दर्द बांटना और उनके अधिकार के लिए लड़ना अपराध है?’

फिर निशाने पर लॉ एंड ऑर्डर

साथ ही लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘बिहार की विधि व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। माननीय मुख्यमंत्री की चुप्पी आपराधिक है। मीडियाकर्मियों को भी याद नहीं होगा कि मुख्यमंत्री ने आखिरी बार मीडिया से संवाद कब किया था? मशीनरी से बनी सरकार का अत्याचार और शोषण प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सत्ता प्रायोजित एवं सत्ता संरक्षित अपराधी तथा सरकार में बैठे उनके निर्देशक अगर अपना अत्याचार बंद नहीं करते है तो जनता की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है यह जनता द्वारा दिखा दिया जाएगा।’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

9 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

18 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

18 घंटे ago