राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दिनारा से विधायक आलोक सिंह को पार्टी का नया बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस फैसले को पार्टी के भीतर संभावित टूट और असंतोष की चर्चाओं को थामने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि आलोक एक जमीनी नेता हैं और संगठनात्मक अनुभव के साथ पार्टी को बिहार में नई मजबूती प्रदान करेंगे। कुशवाहा ने दो टूक कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और टूट को लेकर चल रही सभी चर्चाएं निराधार हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में संगठन के भीतर नेतृत्व और संतुलन को लेकर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में एक निर्वाचित विधायक को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कुशवाहा ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी नेतृत्व विधायकों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहता है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा को पूरी तरह तैयार करने का काम करेंगे।
पार्टी नेताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से संगठन में स्थिरता आएगी और आंतरिक मतभेदों पर विराम लगेगा। साथ ही यह कदम आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…