गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास को लेकर दिल्ली में 19 से 26 जनवरी तक रोजाना 145 मिनट का क्लोजर रहेगा। इस दौरान सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर उड़ानें प्रभावित होंगी। दिल्ली के हवाई क्षेत्र से कोई भी विमान न तो आ सकेगा और न ही जा सकेगा। दिल्ली से रोजाना 10.45 बजे पूर्णिया की उड़ान भरने वाली टाटा इंडिगो की एयर बस भी कैंसल रहेगी। आठ दिनों तक न तो दिल्ली से फ्लाइट पूर्णिया आयेगी और न ही पूर्णिया से दिल्ली जायेगी।
इसके चलते दिल्ली-पूर्णिया-दिल्ली की कुल 16 उड़ानें प्रभावित रहेंगी। टाटा इंडिगो ने पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट के लिए 19 से 26 जनवरी तक टिकट की बुकिंग पहले से ही बंद कर दी है। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास के कारण 19 से 26 जनवरी तक एयर क्लोजर है। इस दौरान दिल्ली के अलावा बांकी रुट पर चलने वाले फ्लाइट का परिचालन पूर्ववत होता रहेगा।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…