Bihar

मैं कलाकार ही ठीक हूं, राजनीति झूठे लोगों की; निरहुआ पर भी बरसे खेसारी लाल यादव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट से हारे भोजपुरी एक्टर एवं सिंगर खेसारी लाल यादव का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि वह कलाकार ही ठीक हैं और राजनीति उन जैसे लोगों के लिए नहीं है। खेसारी ने यह भी दावा किया कि राजनीति में सच बोलने वाले लोग टिक नहीं पाते हैं और झूठ बोलने वाले ही सफल होते हैं। उन्होंने भाजपा के पूर्व सांसद एवं भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर भी पलटवार किया।

पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को मीडिया से बातचीत में खेसारी ने कहा कि वह हमेशा ईमानदारी से जीवन जीते आए हैं। अगर झूठे वादे करना और दुनिया को बेवकूफ बनाना आता है, तो ही राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने ऑफर मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने से भी इनकार किया।

निरहुआ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “मैं भाजपा के लायक हूं या नहीं, यह वो (निरहुआ) तय नहीं कर सकते हैं। खेसारी को कितने ऑफर भाजपा से आए यह उन्हें पता नहीं होगा। वो कोई भाजपा के अध्यक्ष तो हैं नहीं।” दरअसल, डेढ़ महीने पहले एक इंटरव्यू में निरहुआ ने कहा था कि खेसारी लाल यादव भाजपा के लायक ही नहीं हैं, क्योंकि उनकी सोच ही गलत है।

बिहार छोड़कर जाने के आरोप पर खेसारीलाल ने कहा कि सरकार ने छपरा में फिल्म सिटी तो बनाई नहीं है, ऐसे में उन्हें रोजी-रोटी कमाने के लिए मुंबई जाना ही पड़ेगा। उनका परिवार भी वहीं रहता है। अगर यहां फिल्म सिटी होती तो उन्हें बिहार छोड़कर नहीं जाना पड़ता।

चुनाव में हार पर क्या बोले खेसारी?

भोजपुरी कलाकार ने बिहार चुनाव में उनकी और आरजेडी की करारी हार पर कहा कि जनता को बदलाव ही नहीं चाहिए। खेसारी लाल ने कहा कि लोगों को मौजूदा सरकार से खुश हैं और उन्हें कुछ बेहतर नहीं चाहिए तो यह उनकी मर्जी है। हालांकि, लोगों को अपने बच्चों के लिए बेहतर करना है तो बेहतर विकल्प के साथ जाना ही पड़ेगा।

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय होने पर उन्होंने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो जिस उम्र से गुजर रहे हैं, उसमें ऐसी चीजें उनके साथ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू ने लोगों को बोलने और खटिया पर बैठने का अधिकार दिया। उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने का अधिकार मिला। ऐसा नेता नहीं होता तो छोटे वर्ग के लोग आज भी किसी ना किसी दबाव में जी रहे होते।

उन्होंने एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पावर है तो कभी भी किसी पर आरोप लगा सकते हैं। जब आपके पास सत्ता नहीं होती तो वैध भी अवैध हो जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

7 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

10 घंटे ago