समस्तीपुर/दलसिंहसराय: अवैध देशी शराब निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित स्थानीय टास्क फोर्स (एलटीएफ) ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में तैयार और अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट किया।अभियान के तहत बुलाकीपुर, मालपुर, कामराव तथा आसपास के चौड़, गाछी और केला बगान क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण की कई भट्टियों को ध्वस्त किया गया।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग पांच हजार लीटर से अधिक देशी शराब और लहन को नष्ट किया गया, जबकि शराब निर्माण में प्रयोग किए जा रहे ड्रम, बर्तन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार चल रहा है।
इसी सूचना पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम, एलटीएफ प्रभारी रामकुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।डीएसपी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण करने वालों की पहचान की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी छापेमार कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ताकि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। जो भी इस कार्य में लगे हैं उन्हें चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अ राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय, किशनपुर के…
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…