Bihar

लालू प्रसाद के भोज में आने पर बोले तेज प्रताप- पिता का आशीर्वाद मिला, तेजस्वी के नहीं पहुंचने पर क्या कहा?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद आज अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर दही-चूड़ा भोज में पहुंचे. लालू प्रसाद के भोज में आने के बाद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, पिता का आशीर्वाद मुझे मिला है. बिहार के गवर्नर भी आएं थे, उन्होंने भी आशीर्वाद दिया है. बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए कुछ नया काम करना है.

तेजस्वी के भोज में नहीं आने पर क्या बोले तेज प्रताप?

इसके साथ ही मीडिया की तरफ से जब तेजस्वी यादव के भोज में नहीं आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, तेजस्वी हमारे छोटे भाई हैं. वे थोड़ा लेट से सो कर उठते हैं. इस तरह से तेज प्रताप यादव ने बड़ी बात कही. लेकिन तेजस्वी यादव बड़े भाई तेज प्रताप के भोज में आते हैं या नहीं, यह देखना होगा. मालूम हो, मंगलवार को तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया था.

भोज में पहुंचे प्रभुनाथ यादव ने क्या कहा?

आज तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में प्रभुनाथ यादव भी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, राज्यपाल और लालू जी ने आशीर्वाद दिए हैं. आज से दिन शुभ होने वाला है. परिवार एक है, कोई दूरी नहीं है. हम अपने भगिना को आशीर्वाद दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी बड़ी बात कही कि तेज प्रताप यादव बहुत आगे जाने वाले हैं. दोनों भाई एक साथ हैं. सारे मामा का आशीर्वाद है.

लालू-तेज प्रताप एक ही सोफे पर दिखे

तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज से जुड़ी कई तस्वीरों में देखा गया कि लालू प्रसाद बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ स्टेज पर बैठे थे. इसके साथ ही तेज प्रताप यादव अपने पिता के साथ एक ही सोफे पर बैठे हुए दिखे. दरअसल, मंगलवार को तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया था. ऐसे में आज लालू यादव का तेज प्रताप के निमंत्रण पर भोज में शामिल होना बेहद खास माना जा रहा है. साथ ही तेजस्वी यादव के आने का इंतजार है.

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

6 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago