हाल ही में नीतीश कुमार को अपना अभिभावक बताने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के फिर से जनता दल (यूनाइटेड) में जाने की अटकलें बढ़ गई हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा है कि रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) जल्द ही जदयू में लौट सकते हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आरसीपी सिंह ने खुद जदयू में वापस आने की इच्छा जताई है। जदयू के नेताओं ने कहा है कि पिछले साल प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी में जो लोग गए हैं वो जदयू में वापस आने की अपनी इच्छा जता चुके हैं। इसमें वैसे लोग हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर दो दशक तक काम किया है। जदयू नेताओं ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक जरुरतों को देखते हुए नीतीश कुमार इसपर अंतिम फैसला लेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह ने बीते रविवार को पटना कुर्मी समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। हालांकि, इस कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात नहीं हुई थी लेकिन आरसीपी सिंह के जदयू में वापस आने की अटकलें जरूर शुरू हो गई थीं। नाम ना बताने की शर्त पर कुर्मी समुदाय से जुड़े एक जदयू नेता ने कहा कि इस कार्यक्रम में आरसीपी सिंह के जदयू में वापस लौटने से संबंधित नारे लगे। पार्टी में भी इस बात की चर्चा है कि पार्टी को भी आरसीपी सिंह के संगठनात्मक तजुर्बे की जरुरत है।
बता दें कि एक समय था जब आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी थे। आरसीपी सिंह साल 1998 में नीतीश कुमार के साथ काम किया था। उस वक्त नीतीश कुमार रेलमंत्री थे। आरसीपी सिंह साल 2005 से लेकर 2010 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य सचिव भी रहे। आरसीपी सिंह साल 2010 से 2022 तक राज्यसभा के सदस्य और केंद्रीय मंत्री भी रहे।
कहा जाता है कि जब राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब उस वक्त आरसीपी सिंह के साथ उनका मनमुटाव शुरू हुआ था। अगस्त 2022 में आरसीपी सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उन्हें राज्यसभा के लिए दोबारा नामित भी नहीं किया था लिहाजा उन्हें केंद्रीय मंत्री का भी पद छोड़ना पड़ा था।
साल 2024 में आरसीपी सिंह ने जनसुराज पार्टी का दामन थाम लिया। जदयू नेताओं ने कि आरसीपी सिंह का यह मानना है कि उनका भविष्य सिर्फ नीतीश कुमार की पार्टी में ही हैं। एक अन्य जदयू नेता ने कहा, ‘आरसीपी सिंह ने लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर ली है। सभी जानते हैं कि वो जदयू में वापस आना चाहते हैं। अब सबकुछ नीतीश कुमार पर निर्भर है।’
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…