Bihar

सावधान! समस्तीपुर के पड़ोसी जिले दरभंगा में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एक साथ 10 हजार कौआ की मौत; JCB से गढ्ढा खोदकर दफनाया

बिहार के दरभंगा में कौआ की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू की पुष्टि की है. अब तक शहर के वार्ड 31 में हजारों कौआ की मौत हो चुकी है. जबकि पूरे जिले से लगातार कौआ की मौत की सूचना है. इससे जिससे प्रशासन और पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया है.

10 हजार कौआ की मौत:

स्थानीय पार्षदों की माने तो अब तक 10 हजार कौआ की मौत हुई है. पिछले दिनों हमलोग अज्ञात शव के अंतिम संस्कार में आए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने चिड़ियां के मरने की शिकायत की थी. इसके बारे में पता किया गया तो जानकारी मिली कि कौआ की मौत हो रही है. इसके बाद इसकी जानकारी डीएम को दी गयी थी. इसके बाद सैंपल भेजा गया था.

कौआ को दफनाया गया:

रिपोर्ट आने पर बीमारी का पता चलने पर स्थानीय पार्षद नफीसुल हक़ उर्फ़ रिंकू और निगम के लोग पहुंचे. पार्षद ने कहा हजारों मृत कौआ को पीपीई किट पहनकर सुरक्षित तरीके से इकट्ठा किया गया. जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर वैज्ञानिक विधि से दफनाया गया.

पोल्ट्री फार्मों की जांच होगी:

पशुपालन विभाग के पदाधिकारी डॉ. मो. इंतखाब अख्तर ने बताया कि जिले के सभी पोल्ट्री फार्मों में डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है. सभी फार्मों की सघन जांच की जाएगी. कहीं भी संक्रमण के लक्षण मिलने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago