Bihar

बिहार पुलिस में बनेगी ड्रोन यूनिट, ट्रैफिक उल्लंघन पर आसमान से ही कटेगा चालान

बिहार पुलिस अब आधुनिक तकनीक के सहारे कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और सख्त बनाने की तैयारी में है। राज्य में पहली बार बिहार पुलिस की अलग ड्रोन यूनिट गठित की जाएगी, जो न सिर्फ भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेगी, बल्कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। ड्रोन के जरिए यातायात उल्लंघन करने वालों का चालान काटा जाएगा।

50 ड्रोन की होगी खरीद, मार्च तक शुरुआत की संभावना

पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी आधुनिकीकरण सुधांशु कुमार ने बताया कि ड्रोन यूनिट के लिए कुल 50 ड्रोन खरीदे जाएंगे। इनमें से 40 ड्रोन राज्य के 40 पुलिस जिलों को दिए जाएंगे, ताकि जिला स्तर पर कानून-व्यवस्था की निगरानी और यातायात प्रबंधन को मजबूत किया जा सके।

शेष 10 ड्रोन विशेष कार्यों के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मार्च महीने तक ड्रोन यूनिट के सक्रिय होने की संभावना है।

यातायात निगरानी में ड्रोन निभाएंगे अहम भूमिका

एडीजी ने कहा कि ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर अब सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।बिना हेलमेट, गलत लेन में वाहन चलाने, सिग्नल तोड़ने और जाम की स्थिति पैदा करने वाले चालकों की पहचान ड्रोन कैमरों से की जाएगी। इसके बाद संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।

भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर

ड्रोन यूनिट की मदद से बड़े आयोजनों, त्योहारों और संवेदनशील इलाकों में भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में काफी सहूलियत मिलेगी। ऊंचाई से पूरे इलाके की लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी, जिससे पुलिस को त्वरित निर्णय लेने और जरूरत पड़ने पर तुरंत बल भेजने में मदद मिलेगी।

दियारा और दुर्गम क्षेत्रों में अपराधियों पर नजर

एसटीएफ को दिए जाने वाले ड्रोन का उपयोग खास तौर पर दियारा और दुर्गम इलाकों में सक्रिय संगठित अपराधियों पर नजर रखने के लिए किया जाएगा। एडीजी ने बताया कि ऐसे क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच सीमित होती है, लेकिन ड्रोन के जरिए अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी संभव हो सकेगी।

पुलिसिंग में तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमाल

ड्रोन यूनिट के गठन से बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली और अधिक तकनीक आधारित होगी। इससे अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

30 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

37 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

44 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

48 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago