Bihar

बंगाल जाने के दौरान पूर्णिया में रुके पीएम मोदी; मंत्री संग सीमांचल के विकास पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बंगाल जाने के दौरान ट्रांजिट विजिट पर पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे। एयरपोर्ट परिसर में बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री का यह संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरा सीमांचल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। एयरपोर्ट परिसर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के बीच सीमांचल के समग्र विकास को लेकर गहन चर्चा हुई। बातचीत के दौरान क्षेत्र में उद्योगों की अपार संभावनाओं, निवेश के नए अवसरों, सड़क नेटवर्क के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया।

मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि सीमांचल प्राकृतिक संसाधनों और मानव संसाधन से समृद्ध क्षेत्र है, जिसे सही नीति और निवेश से तेजी से विकसित किया जा सकता है।बाद में भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को सीमांचल की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने चाय बागानों, फलों और सब्जियों की उपज, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, वस्त्र उद्योग, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निवेश की संभावनाओं को रेखांकित किया। मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में निवेश से लाखों स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

इसके साथ ही पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार को जोड़ने वाली सड़कों के विस्तार, नए पुलों के निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन की जरूरत पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग आवश्यक है।

मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत अत्यंत सकारात्मक रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमांचल के विकास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता जताते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष, अरुण कुमार पूलक, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सहित कई नेता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

5 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

3 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

3 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

10 घंटे ago