Bihar

बिहार ने मणिपुर को 568 रनों से रौंदा, शान से एलीट ग्रुप में की वापसी

मैच के आखिरी दिन बिहार के गेंदबाजों और बल्लेबाजों, दोनों ने कमाल का खेल दिखाया. दूसरी पारी में पीयूष सिंह के दोहरे शतक और सूरज कश्यप व हिमांशु सिंह की फिरकी गेंदबाजी के आगे मणिपुर की टीम बेबस नजर आई. यह जीत बिहार क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है.

पहाड़ जैसा लक्ष्य और पीयूष का दोहरा शतक

मैच के पांचवें और आखिरी दिन बिहार ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 505 रन बनाकर घोषित कर दी. इसके साथ ही मणिपुर को जीत के लिए 764 रनों का ऐसा लक्ष्य मिला, जिसे हासिल करना लगभग नामुमकिन था. बिहार के बल्लेबाज पीयूष सिंह इस पारी के असली हीरो रहे. उन्होंने मणिपुर के गेंदबाजों को थका दिया और 322 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 216 रन बनाए. हालांकि, रघुलेंद्र प्रताप सिंह अपने कल के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके और 90 रन पर ही आउट हो गए, जिससे उनका शतक अधूरा रह गया. लेकिन पीयूष की मैराथन पारी ने बिहार को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था.

गेंदबाजों ने मणिपुर की कमर तोड़ी

इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर की टीम शुरू से ही दबाव में बिखर गई. बिहार के गेंदबाजों ने सिर्फ 14 ओवर के अंदर ही मणिपुर के 50 रन पर 5 विकेट गिरा दिए थे. बिहार के फिरकी गेंदबाज सूरज कुमार कश्यप और हिमांशु सिंह ने शानदार गेंदबाजी की. इन दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके और मणिपुर के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया. पूरी मणिपुर टीम दूसरी पारी में सिर्फ 195 रन पर सिमट गई. इससे पहले पहली पारी में भी बिहार ने उन्हें 264 रन पर आउट कर दिया था, जिससे बिहार को पहली पारी में ही बड़ी बढ़त मिल गई थी.

साकिबुल और बिपिन ने रखी थी जीत की नींव

इस खिताबी जीत की नींव पहली पारी में ही रख दी गई थी. कप्तान साकिबुल गनी ने 108 रन और बिपिन सौरभ ने 143 रनों की शानदार पारी खेली थी. इन दोनों के शतकों की बदौलत बिहार ने पहली पारी में 522 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. दूसरी तरफ, मणिपुर के लिए हार के बीच केवल किशोर बल्लेबाज फेइरोइजाम जोतिन ने संघर्ष किया. उन्होंने 74 रनों की जुझारू पारी खेली और एल. किशन सिंघा के साथ मिलकर कुछ देर तक बिहार की जीत को टालने की कोशिश की. लेकिन तेज गेंदबाज आकाश राज ने इस साझेदारी को तोड़कर बिहार की जीत का रास्ता साफ कर दिया.

विजय हजारे के बाद अब रणजी में भी कमाल

बिहार क्रिकेट के लिए यह सीजन काफी शानदार रहा है. इसी महीने टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी मणिपुर को हराकर एलीट लीग में जगह बनाई थी. अब रणजी ट्रॉफी में भी उसी प्रदर्शन को दोहराया गया है. बिहार का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम 2022-23 में एलीट ग्रुप में थी लेकिन फिर प्लेट ग्रुप में खिसक गई थी. अब कप्तान गनी के नेतृत्व में टीम फिर से शीर्ष स्तर पर लौट आई है. टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के होने से बिहार क्रिकेट के अच्छे दिन आने की उम्मीद बढ़ गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

3 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

3 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

4 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

14 घंटे ago